फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat Won The Heart From Wheelchair in Durbar Hall

सिंधू और साक्षी से ज्यादा विनेश के लिए बजी तालियां, जानिए क्यों

Tue, 30 Aug 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat Won The Heart From Wheelchair in Durbar Hall
विनेश फोगट - फोटो : twitter
कल ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और पीवी सिंधू को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। इनके अलावा शूटर जीतू राय और जिम्मनास्ट दीपा करमाकर को भी खेल रत्न पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

मगर इन सबकी चमक तब फिकी सी पड़ गई, जब विनेश फोगट ‘वूमेन ऑफ द मूमेंट’ बन कर उभरीं।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में जब विनेश अर्जुन अवॉर्ड लेनी पहुंची, तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि विनेश समेत 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया, मगर विनेश के लिए जो प्यार और सम्मान वहां था, वो अलग ही था।
विज्ञापन

खड़ी भी नहीं हो पा रहीं थी, खूब बजी थी तालियां

Vinesh Phogat Won The Heart From Wheelchair in Durbar Hall
विनेश फोगट - फोटो : twitter
विनेश इस समारोह में व्हीलचेयर पर पहुंची। विनेश के लिए हॉल में मौजूद सभी मंत्रियों, अधिकारियों और खिलाड़ियों ने खूब तालियां बजाई।

दरअसल, विनेश भी रियो ओलंपिक में भारत के लिए मेडल की प्रबल दावेदार थीं। 48 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश चीन की सुन यनान के खिलाफ चोटिल हो गईं थीं। विनेश की चोट इतनी गंभीर थी कि वो मैट से बाहर जाने के लिए भी खड़ी नहीं हो सकीं।

विनेश ने पहले राउंड में रोमानिया की पहलवान को 11-0 से करारी मात दी थी। दूसरे मुकाबले में भी आगे चल रहीं थी, मगर चोट ने उनकी पदक की उम्मीद को जख्मी कर दिया।

राष्ट्रपति ने आगे आकर किया सम्मान!

Vinesh Phogat Won The Heart From Wheelchair in Durbar Hall
विनेश फोगट - फोटो : twitter
चोटिल होने के बाद विनेश रोते हुए स्ट्रेचर पर मैट से बाहर गई। इसके बाद विनेश मुंबई सर्जरी के लिए गई और फिर अर्जुन अवॉर्ड लेने दिल्ल आईं। उनका सम्मान करने के लिए राष्ट्रपति खुद आगे और उनका सम्मान किया।

इस मौके पर विनेश ने कहा, “लोगों का प्यार देख कर मैं बहुत खुश हूँ। यह प्यार मुझे जल्द ही ठीक होकर अखाड़े में उतरने के लिए प्रेरणा देता है। उम्मीद करती हो कि टोक्यो ओलंपिक जल्द हो और मैं रियो का कसर वहां पूरी कर सकूं।”

विनेश ने अपने हौसले से एक बार पहले भी इंजरी को मात दी है और उम्मीद है कि वो फिर ऐसा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed