फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh phogat wins 3rd successive gold in 53kg in Poland open

विनेश फोगाट का धमाल, 53 किग्रा भारवर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीता

Sun, 04 Aug 2019 10:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 04 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vinesh phogat wins 3rd successive gold in 53kg in Poland open
विनेश फोगाट

भारत की चोटी की पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नमेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। यह इस भार वर्ग में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया। 

विज्ञापन


विनेश ने इससे पहले क्वॉर्टर फाइनल में रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को हराया था। इस शीर्ष भारतीय पहलवान ने पिछले महीने स्पेन में ग्रां प्री और तुर्की के इस्ताम्बुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में भी स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन


विनेश ने बाद में ट्वीट किया, ‘मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कुश्ती करने से मेरे लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू यह रहता है कि इससे मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हूं और इससे मुझे महत्वपूर्ण सबक मिलता है। पोलैंड ओपन में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं 53 किग्रा में इस शुरुआत से उत्साहित हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed