फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat walkover in WFI trials, Sangeeta returns to ring, No bajrang and Ravi Dahiya

कुश्ती ट्रायल: विनेश का वॉकओवर, संगीता की 3 साल बाद वापसी, विश्व चैंपियनशिप मेंं नहीं होंगे नामी पहलवान

Tue, 31 Aug 2021 11:34 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 31 Aug 2021 11:34 PM IST
सार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम बिना किसी नामी-गिरामी पहलवान के शिरकत करेगी।

विज्ञापन
Vinesh Phogat walkover in WFI trials, Sangeeta returns to ring, No bajrang and Ravi Dahiya
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम बिना किसी नामी-गिरामी पहलवान के शिरकत करेगी। बजरंग, रवि कुमार, दीपक पूनिया, सोनम मलिक, सीमा, जितेंदर कुमार पहले ही मंगलवार को आईजी स्टेडियम में इस चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल में नहीं खेलने की घोषणा कर चुके थे। विनेश ने पहली बाउट बमुश्किल जीती और दूसरी बाउट में उन्होंने चक्कर आने के चलते वॉक ओवर दे दिया। साक्षी मलिक, पूजा ढांडा, नरसिंह यादव, अमित धनखड़ को ट्रायल में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ओस्लो में अक्तूबर माह में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए गीता और बबीता की बहन और पहलवान बजरंग की पत्नी संगीता फोगाट (62 भारवर्ग) ने तीन साल बाद में टीम में जगह बनाई।  टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने वालों में सिर्फ अंशु मलिक 57 किलो में टीम में जगह बना पाई हैं। 
विज्ञापन


पत्नी के लिए कोच बनकर आए बजरंग
संगीता के लिए बजरंग खुद कोच बनकर स्टेडियम में आए। संगीता ने फाइनल में मनीषा को 9-5 से परास्त किया। मनीषा ने इससे पहले साक्षी मलिक को 3-6 से हराकर उलटफेर किया। विनेश 53 की बजाय 55 किलो में खेलीं। पहली बाउट में वह अंजू से बमुश्किल 10-5 से जीतीं और अगली बाउट में पिंकी के खिलाफ उन्होंने मुकाबला छोड़ दिया। विनेश ने बाद में कहा कि उन्हें चक्कर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीम :  
हैनी (50 भारवर्ग), पूजा जाट (53 भारवर्ग), पिंकी (55 भारवर्ग), अंशु मलिक (57 भारवर्ग), सरिता मोर (59 भारवर्ग), संगीता फोगाट (62 भारवर्ग), भटेरी (65 भारवर्ग), रितु (68 भारवर्ग), दिव्या काकरान (72 भारवर्ग)। 

पुरुष टीम : 
शुभम (57), रविंदर (61), रोहित (65), सुशील (70), यश (74), गौरव बालियान(79), संदीप (86), सत्यव्रत कादियान (97), अनिरुद्ध (125)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed