फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh phogat to face olympic medalist Sofia Mattsson in world wrestling championship

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश के सामने कड़ी चुनौती, ओलंपिक मेडलिस्ट से मुकाबला

Tue, 17 Sep 2019 07:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Sep 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Vinesh phogat to face olympic medalist Sofia Mattsson in world wrestling championship
विनेश फोगाट

भारत की पदक के प्रबल दावेदार विनेश फोगाट को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कड़ा ड्रा मिला है और उन्हें पहले दौर में ही ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सोफिया मैटसन से भिड़ना होगा। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप में छह बार की पदक विजेता सोफिया को पिछले महीने पोलैंड ओपन में हराया था लेकिन यहां पहले दौर में स्वीडन की इस दमदार प्रतिद्वंद्वी का सामना करना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


यूरोपीय चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली 29 वर्षीय सोफिया भारतीय उम्मीदों की राह में बड़ा रोड़ा है। वह 55 किग्रा में विश्व में पांचवें नंबर पर हैं जो कि गैर ओलंपिक भार वर्ग है। विनेश 53 किग्रा में छठे नंबर पर हैं और अगर वह सोफिया को हराने में सफल रहती हैं तो उन्हें 55 किग्रा में विश्व में नंबर दो और मौजूदा विश्व चैंपियन मायु मुकैदा का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर जीत दर्ज करने के बाद विश्व में नंबर एक और पिछली बार की उप विजेता सराह एन हिल्डरब्रांट क्वार्टर फाइनल में इस भारतीय को चुनौती दे सकती है।
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान लग रहा था कि कड़े ड्रा से विनेश भी थोड़ा चिंतित है। प्रशिक्षकों ने हालांकि उन्हें चिंतामुक्त रखने के लिये सभी प्रयास किये।

विनेश के निजी कोच वोलेर अकोस ने कहा, ‘‘अगर आप विश्व चैंपियन बनना चाहते हो तो आपको सर्वश्रेष्ठ को हराना होगा। फिर डर काहे का।’’ भारत के राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक भी थोड़ा तनाव में दिखे लेकिन फिर वे भी वह आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी उसे कड़ा ड्रा मिला उसने पदक जीता। देखते हैं क्या होता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के विदेशी कोच एंड्रयू कुक का मानना है कि शुरू में कड़ी प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने से विनेश के पदक दौर में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। ओलंपिक के अन्य भार वर्गों में विश्व में नंबर तीन सीमा बिस्ला 50 किग्रा भार वर्ग में सीधा प्री क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। वह नाईजीरिया की मिसनेई मर्सी जेनेसिस और अजरबेजान की मारिया स्टैडनिक के बीच होने वाले क्वालीफिकेशन मुकाबले के विजेता से भिड़ेगी। गैर ओलंपिक वर्गों में ललिता 55 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की बोलोरतुया से जबकि कोमल भगवान 72 किग्रा के क्वालीफिकेशन दौर में तुर्की की बेस्टे अलतुग से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed