फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat to be recommended for Khel Ratna by wrestling federation of india

विनेश फोगाट लगातार दूसरे साल खेल रत्न की होंगी दावेदार, साक्षी मलिक भी चाहती हैं अर्जुन अवॉर्ड

Sun, 31 May 2020 04:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 31 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat to be recommended for Khel Ratna by wrestling federation of india
विनेश फोगाट - फोटो : social Media

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम देश के सबसे बड़े खेल पुस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित किया जाएगा। यह लगातार दूसरी बार होगा जब भारतीय कुश्ती संघ (WFI) फोगाट का नाम इस सम्मान के लिए आगे बढ़ाएगा। संघ के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे और सोमवार को खेल मंत्रालय को विनेश के नाम की सिफारिश हो सकती है। 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश टोक्यो ओलंपिक 2020 में भात की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। वह पिछले तीन वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और इस दौरान उन्होंने जकार्ता में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 2019 में नूर सुल्तान में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। इस साल के शुरू में उन्होंने नई दिल्ली में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 

विज्ञापन


खेल रत्न के बाद अर्जुन अवॉर्ड चाहती है साक्षी


दूसरी ओर खेल रत्न पा चुकीं साक्षी मलिक इस बार अर्जुन अवॉर्ड चाहती हैं। हालांकि कुश्ती महसंघ ने साफ कर दिया कि उन्हें बहुत से आवेदन मिले हैं इसलिए अर्जुन अवॉर्ड और द्रोणाचार्य पुरस्कार के बारे में अभी कुछ तय नहीं किया गया है। 2016 में ही इस महिला पहवान को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए जिमनास्ट दीपा करमाकर और शूटर जीतू राय के साथ खेल रत्न दिया गया था। अगर प्रदर्शन को ही आधार बनाया जाएगा तो साक्षी मौजूदा दौर में अर्जुन अवॉर्ड के लायक नहीं। हाल में वह युवा पहलवान सोनम मलिक से दो बार हार गई थी जिसने इस शीर्ष एथलीट को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए कट हासिल करने से रोक दिया था। 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक पूनिया (86 किग्रा), बेहतरीन पहलवान राहुल अवारे, संदीप तोमर और रवि दहिया ने भी WFI के समक्ष नाम भेजे हैं। इससे पहले वेटफिल्टर मीरा बाई चानू का नाम भी इस साल उनके खेल संगठन की ओर से अर्जुन अवॉर्ड के लिए बढ़ाया गया है जबकि वह भी पहले खेल रत्न पा चुकीं हैं।

विज्ञापन


पिछले साल विनेश को हाथ लगी थी निराशा

विनेश फोगाट पिछले साल बजरंग पूनिया के साथ संयुक्त रूप से कुश्ती महासंघ की ओर से खेल रत्न की दावेदार थीं, लेकिन खेल मंत्रलाय द्वारा बजरंग पूनिया के साथ पैरा एथलीट दीपा मलिक को इस सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चुना गया था, तब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस (हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन) के मौके पर यह पुरस्कार बांटे थे। गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार में पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाती है। खेल मंत्री विभिन्न खेल संघों की ओर से भेजे गए नामों की समीक्षा करते हैं और प्रदर्शन का आकलन कर मंत्रालय चयन समिति को अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed