{"_id":"603b22fc8c6f92443735debe","slug":"vinesh-phogat-stunning-comeback-after-spam-of-one-year-reaches-finals-of-ukraine-wrestling-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद विनेश फोगाट की शानदार वापसी, यूक्रेन कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एक साल बाद विनेश फोगाट की शानदार वापसी, यूक्रेन कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं
Sun, 28 Feb 2021 10:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
विनेश फोगाट
भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शानदार वापसी करते हुए उक्रेनियन रेसलर्स एंड कोचेस मेमोरियल के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से खेल से दूर रहने के बाद विनेश एक साल बाद रिंग में उतरी। उन्होंने शनिवार को उक्रेनियन मेमोरियल के 53 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन
एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में रोमानिया की एना ए को 2-0 से पटखनी दी। अब फाइनल में फोगाट का सामना बेलारूस की पहलवान और पूर्व विश्व चैंपियन वनेसा कलाजिंस्काया से होगा। फाइनल में पहुंचने से पहले विनेश ने क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पिचकोउसकाया और लूलिया को हराया था।
विज्ञापन
#TOPSAthlete @Phogat_Vinesh reaches the women’s 53 Kg final on her return to international competition at the #OutstandingUkrainianWrestlersAndCoachesMemorial event. She will play World #7 and 2017 World Champion #VanesaKaladzinskaya in the final tomorrow. #wrestling pic.twitter.com/df2uIlsfWC
— SAIMedia (@Media_SAI) February 27, 2021
विज्ञापन
फिलहाल रविवार को फाइनल खेलने के बाद फोगाट 4-7 मार्च तक रोम में होने वाले सत्र के पहले रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने जाएंगी।
बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पहले ही 53 किग्रा भारवर्ग में टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी हैं। वे लॉकडाउन में ढिलाई के बाद नवंबर 2020 से यूरोप में ट्रेनिंग कर रही थी।