फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat reaches final of Poland Open with contrasting wins

पोलैंड ओपन: फाइनल में विनेश फोगाट, स्वर्ण पदक जीतने से महज एक कदम दूर

Fri, 11 Jun 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Jun 2021 06:10 PM IST
सार

इस साल मार्च में मात्तेओ पेलिकोन और अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 26 साल की यह पहलवान लगातार तीसरे टूर्नामेंट में एक और पीला पदक जीतने के करीब है।

विज्ञापन
Vinesh Phogat reaches final of Poland Open with contrasting wins
विनेश फोगाट - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने शुक्रवार को दो विपरीत जीत से पोलैंड ओपन के 53 किग्रा फाइनल में पहुंचने के साथ ही यह साबित किया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही है। विनेश को 2019 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता एकातेरिना पोलेशचुक के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा तो वही अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी एमी एन्न फेर्नसाइड को महज 75 सेकंड में चित्त कर दिया।

विज्ञापन


इस साल मार्च में मात्तेओ पेलिकोन और अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 26 साल की यह पहलवान लगातार तीसरे टूर्नामेंट में एक और पीला पदक जीतने के करीब है। विनेश को शुरुआती दौर में पोलेशचुक की रक्षात्मक खेल से कड़ी चुनौती मिली। उन्होंने रूस की इस पहलवान के खिलाफ बायें पैर पर हमला करने की रणनीति अपनाई लेकिन उनका दांव उलटा पड़ गया और पोलेशचुक ने 2-0 की बढ़त कायम कर ली।
विज्ञापन


विनेश ने दूसरे पीरियड में प्रतिद्वंद्वी के दोनों पैरों पर हमला किया और स्कोर को 2-2 करने में सफल रही। पोलेशचुक ने इसके बार तकनीकी गलती कर दी जिससे विनेश ने दो अंक और हासिल कर लिए।उन्होंने रूसी पहलवान को एक और बार पटखनी देकर 6-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अगले दौर में हालांकि उन्हें आसनी से जीत मिल गई। उन्होंने अमेरिकी पहलवान को महज 75 सेकंड में चित कर दिया। इस समय वह मैच में 6-0 से आगे चल रही थी। इससे पहले अंशु मलिक को बुखार के कारण 57 किग्रा के भार वर्ग से टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed