{"_id":"5e3860da8ebc3e4af95d9656","slug":"vinesh-phogat-pv-sindhu-mary-kom-in-the-race-for-bbc-best-female-player-of-the-year-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम, सिंधु और विनेश साल की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों की दौड़ में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम, सिंधु और विनेश साल की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों की दौड़ में
Mon, 03 Feb 2020 11:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
पहलवान विनेश फोगाट, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, धावक दुती चंद और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी पहली बार दिए जा रहे 'बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी' पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
इस पुरस्कार को आठ मार्च को दिया जाएगा जहां विजेता का फैसला बीबीसी की छह भारतीय भाषाओं की वेबसाइटों पर ऑनलाइन मतदान के जरिए होगा। यह मतदान 18 फरवरी तक किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
विनेश ने नूर सुल्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप (2019) में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया था जबकि सिंधू पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। मानसी जोशी ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। मैरीकॉम विश्व चैंपियनशिप में छह स्वर्ण के साथ आठ पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय हैं।
विज्ञापन
दुती ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर में रजत पदक हासिल किया था। बीबीसी की भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा ने बताया कि नामांकित खिलाड़ियों को 40 खेल पत्रकारों के एक पैनल द्वारा चुना गया है।