फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat nominated for khel ratna, Sakshi Malik for arjun award by wrestling federation of india

विनेश फोगाट खेल रत्न की दावेदार, साक्षी मलिक समेत पांच पहलवान अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित

Tue, 02 Jun 2020 06:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jun 2020 06:48 PM IST
सार

इतने सारे नामांकन के बारे में पूछे जाने पर, डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, 'हमने कुछ आवेदन लौटाए भी हैं। समिति सभी आवेदनों की छानबीन करेगी। हमने वही किया जो महासंघ के रूप में हम पहलवानों के लिए कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Vinesh Phogat nominated for khel ratna, Sakshi Malik for arjun award by wrestling federation of india
विनेश फोगाट (बाएं) और साक्षी मलिक (दाएं)

विस्तार

महिला पहलवान विनेश फोगाट को भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है जबकि विश्व चैम्पियनशिप के पदकधारी राहुल अवारे, ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर चुके दीपक पूनिया और साक्षी मलिक के अलावा दो अन्य पहलवानों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। विनेश टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती भारतीय महिला पहलवान है। इस पुरस्कार के लिए उनके नाम के भेजे जाने की संभावना पहले से थी, लेकिन डब्ल्यूएफआई ने आश्चर्यजनक रूप से अर्जुन पुरस्कार के लिए पांच खिलाडियों को नामित किया है।

विज्ञापन

खेल रत्न पा चुकीं साक्षी मलिक अर्जुन अवॉर्ड की दावेदार

रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली साक्षी मलिक हालांकि पिछले तीन वर्षों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और कई बार अपने जूनियर खिलाड़ियों से भी हार गई, लेकिन डब्ल्यूएफआई ने उनकी उम्मीदवारी को खारिज नहीं किया। दीपक पूनिया और राहुल अवारे की उम्मीदवारी दमदार होगी। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक ने जूनियर वर्ग के दमदार प्रदर्शन को सीनियर वर्ग में भी दोहराया है तो वहीं राहुल ने भी नूर सूल्तान में हुए इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। डब्ल्यूएफआई ने संदीप तोमर और ग्रीको रोमन पहलवान नवीन को भी नामित किया। यह एक आश्चर्यजनक निर्णय है क्योंकि उनका प्रदर्शन भी साक्षी की तरह लचर है। साक्षी को पहले ही खेल रत्न (2016) मिल चुका है।

विज्ञापन


द्रोणाचार्य और ध्यानचंद्र पुरस्कार के लिए नामांकन

डब्ल्यूएफआई ने वीरेंद्र कुमार और राष्ट्रीय महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया है। वीरेन्द्र कुमार को विश्व चैम्पियन दीपक पूनिया और रवि दहिया के करियर को संवारने देने का श्रेय जाता है। कुलदीप लंबे समय तक कोचिंग की सेवा दे रहे हैं, उनकी निगरानी में लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर का आयोजन होता है, उन्हें साक्षी के करियर को बनाने का श्रेय दिया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कोच ओपी यादव और सुजीत मान को भी नामित किया गया है। ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए जय प्रकाश, अनिल कुमार, दुष्यंत शर्मा और मुकेश खत्री को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed