{"_id":"5d503b398ebc3e6cfd18a41a","slug":"vinesh-phogat-lost-to-n-malisheva-in-medved-wrestling-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार चौथा गोल्ड जीतने से चूकी विनेश फोगाट, मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में हारीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लगातार चौथा गोल्ड जीतने से चूकी विनेश फोगाट, मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में हारीं
Sun, 11 Aug 2019 09:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
विनेश फोगाट
भारत की स्टार कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को मेदवेद इवेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को बेलारूस के मिंस्क में खेले गए 53 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में विनेश को रुसी खिलाड़ी मलिशेवा के हाथों हार मिली।
विज्ञापन
एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड जीतने वाली 24 वर्षीय विनेश को 0-10 (तकनीकी आधार) से रुसी खिलाड़ी से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ विनेश लगातार चौथा गोल्ड मेडल जीतने से से चूक गई हैं। इससे पहले उन्होंने स्पेन ग्रां प्री, यासर डोगु और पोलैंड ओपन में गोल्ड जीता था।
विज्ञापन