फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat in final, sarita mor settles for silver, Kuldeep Malik bags bronze in Rome 

Matteo Pellicone Series: विनेश स्वर्ण पदक जीतने के करिब, सरिता को रजत, कुलदीप ने जीता ब्रॉन्ज

Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat in final, sarita mor settles for silver, Kuldeep Malik bags bronze in Rome 
विनेश फोगाट - फोटो : social Media

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने रोम में चल रही माटेओ पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरिज के 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंच कर लगातार दूसरे टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के करिब पहुंच गई है जबकि सरिता मोर ने यहां रजत पदक जीता और कुलदीप मलिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विनेश को शनिवार को यहां चार मुकाबले खेलने थे लेकिन उन्हें दो बाउट में वॉकओवर मिल गया।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में कनाडा की पहलवान को 42 सेकंड में चित्त कर दिया 
उन्होंने बाकी बचे दोनों बाउटों में अपने प्रतिद्वंद्वी को पूरी तरह से चित्त कर दिया। उन्होंने पहले मुकाबले में नंदिनी बाजीराव साओलखे को पटखनी देने के बाद सेमीफाइनल में कनाडा की लीघ स्टेवर्ट को महज 42 सेकंड में चित्त कर दिया। सेमीफाइनल से पहले दूसरे दौर में कजाखस्तान की तात्याना अखमेतोवा और तीसरे दौर में इक्वाडोर की लुइसा एलिजाबेथ चोट के कारण भारतीय पहलवान के खिलाफ रिंग में नहीं उतरी।
विज्ञापन


सरिता मोर ने जीता सिल्वर
एशियाई चैम्पियन सरिता ने क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की अल्तीने एस को 57 किलो वर्ग में 4-1 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में एम्मा तिसिना को मात दी । वह फाइनल में बुल्गारिया की जियुलिया पेनालबेर से 2-4 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप मलिक को कांस्य
पुरूषों में ग्रोको रोमन पहलवान कुलदीप मलिक (72 किग्रा) ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में 2014 के विश्व चैम्पियन रूस के चिंगिज लाबाजानोव को 10- 9 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed