{"_id":"5c0efd29bdec22415d45a67d","slug":"vinesh-phogat-and-somvir-rathi-is-getting-married-on-13-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपया शगुन से होगी विनेश-सोमवीर की शादी की हर रस्म, रिसेप्शन के लिए दो एकड़ में लगेगा टेंट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एक रुपया शगुन से होगी विनेश-सोमवीर की शादी की हर रस्म, रिसेप्शन के लिए दो एकड़ में लगेगा टेंट
धर्मवीर निडाना, जींद
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फौगाट की डोली 13 दिसंबर को जींद के बख्ताखेड़ा गांव आएगी। विनेश की शादी बख्ताखेड़ा गांव के पहलवान सोमवीर राठी से हो रही है। शादी को भव्य बनाने के लिए गांव में खास तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
शादी का रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। इसके लिए दो एकड़ में टेंट लगाया जाएगा। वहीं शादी की सभी रीति-रिवाज बेहद सामान्य तरीके से होगी। विनेश फौगाट से सोमवीर की सगाई के लिए सिर्फ एक रुपये का शगुन लिया जाएगा। शादी समारोह की तमाम रस्मों में एक रुपये से ही निभाई जाएंगी।
विज्ञापन
विनेश की तरह ही सोमवीर भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपने गांव बख्ता खेड़ा में ही की है। इसके बाद छठी कक्षा में उन्हें निडानी गांव स्थित खेल स्कूल में दाखिला दिलवाया गया। यहां महज एक साल तक ही सोमवीर रहे और सातवीं कक्षा में उन्हें खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल भेज दिया गया। इसके बाद सोमवीर ने अपनी आगे की पढ़ाई और खेल खरखौदा में रहकर ही किया। फिलहाल सोमवीर रेलवे में टीटीई के पद पर जयपुर जोन में तैनात हैं।
विज्ञापन
माता-पिता की अकेली संतान हैं सोमवीर
सोमवीर के पिता राजपाल राठी सेना से रिटायर्ड हैं और वह गांव के सरपंच रह चुके हैं। वहीं सोमवीर की मां गृहणी हैं। राजपाल राठी के अनुसार शादी बेहद साधारण तरीके से होगी। विनेश सिर्फ पांच जोड़ी कपड़ों में ही आएंगी।
75 किलोग्राम ग्रीको रोमन के पहलवान हैं सोमवीर
सोमवीर के पिता राजपाल राठी ने बताया कि 24 वर्षीय सोमवीर ने 2011 में हरियाणा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वे दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। फिलहाल रेलवे में जयपुर जोन में सेवारत हैं। सोमवीर शादी के लिए मंगलवार को घर पहुंचेंगे। इसके बाद सभी रस्में शुरू की जाएंगी।