फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vikas Gowda Suffers Injury, Rio Participation Subject to Fitness

गौड़ा समेत चार एथलीट चोटिल, रियो जाने से पहले होगा फिटनेस टेस्ट

Wed, 13 Jul 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Vikas Gowda Suffers Injury, Rio Participation Subject to Fitness
Rio 2016

रियो ओलंपिक से ठीक पहले भारतीय एथलीटों में पदक के सबसे बड़े दावेदार डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा चोटिल हो गए हैं। उनके कंधे में चोट आई है। यही नहीं उनके अलावा मैराथन में भाग लेने वाली कविता राउत, वॉकर खुशबीर कौर और सपना भी चोटिल हैं।

विज्ञापन


एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को रियो ओलंपिक के लिए 38 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया, लेकिन इन चारों ही एथलीटों को रियो का टिकट थमाने से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरने को कहा है।
विज्ञापन


फेडरेशन के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने साफ कर दिया है कि अगर एथलीट फिटनेस टेस्ट पास नहीं करते हैं तो उन्हें ओलंपिक में नहीं भेजा जाएगा।

दूसरी ओर, पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम ने भी रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं फेडरेशन ने 20 किलोमीटर पदचालन में वल्र्ड चैंपियनशि में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले मनीष कुमार, गुरमीत सिंह और गणपति को रियो के लिए चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी इस इवेंट में ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले पांचों वॉकरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

सुमारीवाला ने अमर उजाला से खुलासा किया कि गौड़ा अमेरिका में हैं। उनके कोच और पिता शिवा गौड़ा से उनकी बात हुई है। उन्होंने बताया है कि विकास के कंधे में चोट है। वह इससे उबर रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। बावजूद इसके उन्हें रियो जाने के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं सपना और खुशबीर सपाला (पोलैंड) में हैं। दोनों की एड़ी में चोट है। कविता के साथ भी यही समस्या है। जब उनके कोच निर्देश देंगे उनका फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा। सुमारीवाला स्पष्ट करते हैं कि उसी एथलीट को ओलंपिक में भेजा जाएगा जो पूरी तरह फिट है।


पुरुषों की रिले टीम में अरोकी राजीव, मोहन कुमार, कुन्हु मुहम्मद, ए धरुन, सुमित कुमार के अलावा जितिन पॉल और ललित माथुर में से एक चुना जाएगा। महिलाओं में एमआर पूवम्मा, देबाश्री मजूमदार, अनिल्डा थॉमस, जिश्ना मैथ्यु, अश्वनी अकुंजी के अलावा प्रियंका पंवार और अनु राघवन में से एक चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed