फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vijender Singh expects to fight next professional bout in two three months time

रिंग पर फिर बरसेंगे विजेंदर सिंह के मुक्के, अमेरिका में करेंगे दो-दो हाथ

Wed, 01 Jul 2020 08:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 01 Jul 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Vijender Singh expects to fight next professional bout in two three months time
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले छह महीने से रिंग से दूर भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह को अगले तीन महीने में रिंग में उतरने की उम्मीद है क्योंकि अमेरिका में उनके प्रमोटर ने इस महीने की शुरुआत में मुकाबले शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


बॉब एरम के टॉप रैंक प्रमोशंस के साथ 2018 में करार करने वाले विजेंदर ने आखिरी मुकाबला नवंबर 2019 में खेला था जिसमें उन्होंने घाना के चार्ल्स अदामू को मात देकर पेशेवर सर्किट पर अपना अपराजेय रिकॉर्ड कायम रखा था। पेइचिंग ओलिंपिक 2008 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेंदर ने बताया कि टॉप रैंक से उनकी बात हुई है और अक्टूबर तक वह रिंग में लौट आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह भारत के बाहर ही होगा क्योंकि यहां तब तक कोरोना वायरस महामारी के कारण लगी पाबंदियां खत्म होने की उम्मीद कम हैं।उम्मीद है कि अगले दो तीन महीने में रिंग में फिर उतरूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी से बदलते परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि कुछ समय तक दर्शकों को बिल्कुल दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो हड़बड़ी मचाने की जरूरत नहीं है। दूसरी बात यह है कि दर्शकों को बिल्कुल दूर रखा जाए क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले है। महामारी के फैलाव को रोकना सबसे जरूरी है।'


भारत में खेलों की बहाली उन्हें कब होती नजर आती है, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'भारत के बारे में कोई कयास नहीं लगाया जा सकता। पता नहीं कब हालात कैसे होंगे। मैं अनुरोध करूंगा कि खेलों की बहाली का फैसला काफी सावधानी के साथ लिया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed