फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

54 साल की उम्र में लड़ने को बेकरार माइक टायसन, 15 साल बाद करेंगे रिंग में वापसी

Fri, 24 Jul 2020 03:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Veteran Boxer Mike Tyson making a comeback, to fight on September 12
माइक टाइसन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने के मशहूर मुक्केबाज और करोड़ों युवाओ के दिलों की धड़कन माइक टायसन रिंग में वापसी को तैयार हैं। 54 वर्षीय माइक के बारे में कहा जाता था कि वह पूरी दुनिया के सबसे खराब इंसान हैं, जिन्होंने अपने रास्ते में आने वाले सभी लोगों को खौफजदा कर रखा था। अब इस बॉक्सर ने गुरुवार को वापसी का एलान कर दिया।

Veteran Boxer Mike Tyson making a comeback, to fight on September 12

दरअसल, लंबे समय से इस हैवीवेट चैंपियन की वापसी की चर्चा चल रही थी। अपने सोशल मीडिया एकाउंट से उन्होंने फैंस को बताया कि 12 सितंबर को वह चार डिजिवन वर्ल्ड चैंपियन रॉय जॉन्स के खिलाफ बाउट करेंगे। पहले पूर्व प्रतिद्वंदी इवेंडर होली फील्ड और न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी सोनी बिल विलियम से फाइट की खबरें थीं।

Veteran Boxer Mike Tyson making a comeback, to fight on September 12
माइक टायसन - फोटो : सोशल मीडिया

महज 20 की उम्र में हैवीवेट चैंपियन होने का तमगा हासिल करने वाले माइक का करियर विवादों से भरा रहा। अपनी आत्मकथा 'अनडिसप्यूटेड ट्रूथ' में टायसन ने कई खुलासे किए थे। जहां उन्होंने कोकीन और शराब के नशे में डूबे रहने के बाद हर रात किसी औरत के साथ हमबिस्तर होने की इच्छा का जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Boxer Mike Tyson making a comeback, to fight on September 12
- फोटो : indian express

2005 में लगातार दो मैच हारने के बाद उन्होंने रिंग के तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। आए दिन सोशल मीडिया एकाउंट में अपने वर्कआउट वीडियोज और फोटोज शेयर करने वाले माइक ने करियर में 300 मिलियन डॉलर की कमाई की, बावजूद इसके वह 2003 में दिवालिया हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed