फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE के दिग्गज जॉन सीना, अपने करियर में इन तीन रेसलर्स को कभी नहीं हरा पाए

Wed, 22 Jul 2020 11:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Jul 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
WWE John Cena has never beaten these 3 wrestlers
जॉन सीना

जॉन सीना WWE रेसलिंग के दिग्गजों में से एक हैं। पिछले 18 वर्षों में उन्होंने WWE को एक अलग पहचान दिलाई है। सीना पहली बार रिंग में कर्ट एंगल के खिलाफ लड़े थे। जॉन सीना ने WWE में 16 बार खिताब जीत, खुद को दुनिया का सबसे बड़ा रेसलर साबित किया है। रिंग में कई दिग्गज पहलवानों को पटका, लेकिन कुछ रेसलर ऐसे भी हैं जिन्हें जॉन सीना सिंगल्स मैच में हरा नहीं पाए हैं।

WWE John Cena has never beaten these 3 wrestlers
रोमन रेंस - फोटो : screenshot

WWE में रोमन रेंस को पुश दिया जा रहा था। सीना ने रोमन रेंस की प्रोमो सैगमेंट्स और स्टोरीलाइन बिल्ड अप के दौरान काफी मदद की। साल 2017 में नो मर्सी में इन दोनों का मैच बुक किया गया। कुछ फैंस का मानना था कि रोमन रेंस सीना के सामने टिक नहीं पाएंगे। इस मुकाबले में दोनों जमकर लड़े। बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल किया और इस मुकाबले को रोमन रेंस ने अपने नाम कर लिया।

WWE John Cena has never beaten these 3 wrestlers
WWE - फोटो : सोशल मीडिया

इंडी सर्किट के करियर को देखते हुए शिंस्के नाकामुरा को NXT में शामिल किया गया। मेन रोस्टर में एंट्री के बाद लगा था कि नाकामुरा WWE का खिताब जीतकर नया इतिहास लिखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्हें कई मौके मिले, लेकिन वो इसे खिताब में नहीं बदल पाए। साल 2017 में शिंस्के नाकामुरा और जॉन सीना के बीच मुकाबला हुआ, जिसको शिंस्के ने जीत लिया। इस मैच में एक सुपलेक्स नाकामुरा का सीना को बहुत बुरी तरह लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
WWE John Cena has never beaten these 3 wrestlers
WWE - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में जॉन सीना और नेविल के बीच मैच खेला गया। उस वक्त सीना यूएस चैंपियन हुआ करते थे। सीना ने हमेशा की तरह ओपन चैलेंज रखा, जिसके लिए नेविल बाहर आए। मुकाबला बेहतरीन अंदाज में चल रहा था, लेकिन रुसेव ने दखलंदाजी की और नेविल पर अटैक किया। जिसके कारण सीना को हार मिली और नेविल को डिस्क्वालिफिकेशन से जीत मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed