फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Veteran boxer Mary Kom pulls out of Commonwealth Games 2022 trials due to foot injury

Commonwealth Games: मैरी कॉम को झटका, राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाएंगी, पैर में चोट के कारण ट्रायल से हटीं

Fri, 10 Jun 2022 09:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम के हटने से हरियाणा की नीतू को फायदा हुआ। वो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में पहुंच गईं।

विज्ञापन
Veteran boxer Mary Kom pulls out of Commonwealth Games 2022 trials due to foot injury
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से हट गई हैं। वो अब इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। शुक्रवार को पैर में चोट के कारण मैरी कॉम को यह फैसला लेना पड़ा। मैरी कॉम 48 किग्रा के ट्रायल के लिए पहुंची थीं, लेकिन चोट के कारण पहले दौर में ही उन्हें हटने के लिए मजबूत होना पड़ा। 
विज्ञापन


छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम के हटने से हरियाणा की नीतू को फायदा हुआ। वो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में पहुंच गईं। मैरी कॉम पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों (2018) में स्वर्ण पदक जीती थीं। वो ट्रायल मैच के पहले दौर में चोटिल होकर रिंग में गिर गईं। 
विज्ञापन


39 साल की इस मुक्केबाज ने चोटिल होने के बावजूद लड़ने की हिम्मत दिखाई, लेकिन कुछ देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वो बाएं पैर में दर्द के कारण बैठ गईं। मैरी कॉम को रिंग से बाहर जाना पड़ा। इस कारण रेफरी ने नीतू को विजेता घोषित कर दिया। मैरी कॉम ने राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान देने के लिए विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन से कैंप में ही थी : बर्मिंघम खेलों के लिए मैरीकॉम निजी तौर पर ट्रेनिंग में पहले से जुटी थीं। उसके बाद वह दस दिन पहले दिल्ली में चल रहे शिविर में शामिल हो गई ताकि वहीं रहकर बेहतर तैयारियों को अंजाम दे सकें और ट्रायल में अच्छा कर सकें। 


क्या वापसी कर पाएंगी?
मैरीकॉम को जब उन्हें पैर में चोट के बाद ले जाया जा रहा था तो उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। भारत की इस दिग्गज मुक्केबाज का पेरिस में खेलना मुश्किल है क्योंकि तब तक वह 40 से अधिक उम्र की हो जाएंगी। इस साल होने वाले एशियाई खेल पहले ही स्थगित हो चुके हैं, जो अगले साल होंगे। अब देखना यह है कि क्या वह वापसी करने में सफल रहेंगी।  लंदन ओलंपिक की पदक विजेता पिछले टोक्यो ओलंपिक में जल्द ही इनग्रिट वेलेंसिया से दूसरे दौर में हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed