{"_id":"5da2db018ebc3e93a230da89","slug":"valterri-bottas-wins-japanese-grand-prix-as-mercedes-take-6th-constructors-title-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास ने जीता जापानी ग्रां प्री, वेटेल को पछाड़ा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास ने जीता जापानी ग्रां प्री, वेटेल को पछाड़ा
Sun, 13 Oct 2019 01:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
वाल्टेरी बोटास
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टेरी बोटास ने टीम के साथी लुईस हैमिल्टन (तीसरे स्थान) और सबेस्टियन वीटल (दूसरे स्थान) को पछाड़कर जापानी ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस की ट्रॉफी जीत ली। यह बोटास की इस सत्र की तीसरी और करिअर की छठी जीत है। इस जीत के साथ ही मर्सिडीज ने लगातार छठे साल फॉर्मूला वन कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
मर्सिडीज ने दिग्गज माइकल शुमाकर और फेरारी के 1999 से 2004 तक लगातार छह बार चैंपियनशिप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। बोटास और हैमिल्टन के बीच अब सिर्फ 64 अंकों का अंतर रह गया है। छठी बार विश्व चैंपियन बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैमिल्टन 338 अंकों के साथ पहले और बोटास 274 दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन