फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vaccine is not enough says IOC president Thomas Bach

ओलंपिक पर अब भी अनिश्चितता के बादल, थॉमस बॉक ने टीका को नहीं बताया सुरक्षा की गारंटी

Thu, 10 Sep 2020 05:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Sep 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Vaccine is not enough says IOC president Thomas Bach
- फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों की अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बॉक ने कहा कि कोविड-19 के लिए रैपिड परीक्षण और इसका टीका तैयार करने की प्रगति इनके आयोजन का पूर्ण जवाब नहीं होगा। बॉक ने आईओसी बोर्ड बैठक के बाद कांफ्रेंस में कहा, ‘ये (कोविड-19 के लिए टीका और रैपिड परीक्षण) पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं होंगे, लेकिन ये खेलों के आयोजन को सुविधाजनक बना सकते हैं।'

विज्ञापन


जापान के लोगों को 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले खेलों के आयोजन के बारे में थोड़ा संदेह है लेकिन ओलंपिक मंत्री सेको हाशिमोतो ने इस हफ्ते कहा, 'मुझे लगता है कि हमें इन्हें आयोजित करना ही होगा, चाहे कुछ भी हो।'
विज्ञापन


बॉक ने बुधवार उन अटकलों को खारिज कर दिया कि तोक्यो ओलंपिक आयोजन प्रशंसकों के बिना किया जायेगा क्योंकि 2020 में खेलों के लिये यह वैश्विक सच्चाई बन चुका है। बॉक ने कहा, 'हम नहीं जानते कि कल दुनिया कैसी होगी। तो आप हमसे कैसे उम्मीद कर सकते हो कि हम जान जायें कि दुनिया आज से 320 दिन बाद कैसी दिखेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed