फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UWW Ranking Series event: sarita mor to fight for gold, Neeraj and Naveen win bronze

यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज: स्वर्ण पदक की रेस में सरिता, नीरज-नवीन ने जीते कांस्य पदक

Fri, 05 Mar 2021 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Mar 2021 10:13 PM IST
सार

  • एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर ने पदक किया पक्का
  • ग्रीको रोमन पहलवान नीरज और नवीन ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
UWW Ranking Series event: sarita mor to fight for gold, Neeraj and Naveen win bronze
सरिता मोर - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर ने शुक्रवार को यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के महिलाओं के 57 किग्रा के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, ग्रीको रोमन पहलवान नीरज और नवीन ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन


पिछले साल दिल्ली में हुए एशियाई चैंपियनशिप के 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान अल्टनेय सतेलगन को 4-1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में एम्मा टिस्सीनमा को पटखनी दी। स्वर्ण पदक के लिए उन्हें ब्राजील के गिउलिया रोड्रिगेज से सामना करना होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में भारत की एक अन्य खिलाड़ी अंशु मलिक को 10-7 से मात दी।
विज्ञापन


वहीं, नीरज ने 63 किग्रा वर्ग में अमेरिका के सैमुएल ली जॉन्स को 6-4 से हराया जबकि नवीन 130 किग्रा भार वर्ग में चेक गणराज्य के स्टेपन डेविड के खिलाफ 1-1 की बराबरी से मुकाबला छूटने के बाद आखिरी अंक के आधार पर विजेता बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed