फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Update: Runner Twinkle Chaudhary suspended for doping, Army dominates in Junior National Boxing Championship

Sports Update: धाविका ट्विंकल डोपिंग के लिए निलंबित, जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सेना का जलवा

Fri, 27 Jun 2025 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

ट्विंकल को प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरॉइड मिथाइलटेस्टोस्टेरोन का पॉजिटिव पाया गया है। एआईयू ने अपने अपडेट में कहा कि ट्विंकल को आरोपों का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Update: Runner Twinkle Chaudhary suspended for doping, Army dominates in Junior National Boxing Championship
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में कई पदक जीतने वाली मध्यम दूरी की धाविका ट्विंकल चौधरी को प्रतिबंधित स्टेरॉइड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी’ इकाई (एआईयू) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। 28 साल की ट्विंकल ने इस साल के शुरू में उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के चार गुणा 400 मीटर महिला रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में रजत और चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में कांस्य पदक भी जीता था।
विज्ञापन


ट्विंकल को प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरॉइड मिथाइलटेस्टोस्टेरोन का पॉजिटिव पाया गया है। एआईयू ने अपने अपडेट में कहा कि ट्विंकल को आरोपों का नोटिस जारी किया गया है। अगला कदम इस मामले की सुनवाई होगी जिसमें इस एथलीट को अपनी बात स्पष्ट करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जालंधर की रहने वाली ट्विंकल ने अप्रैल में कोच्चि में 28वीं राष्ट्रीय महासंघ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा में 2:00.71 सेकेंड के समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाया था। इस महीने के शुरू में उन्होंने ताइवान ओपन में 800 मीटर स्पर्धा में 2:06.96 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता था। मई में वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की इसी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ताजा निलंबन से देश की मुसीबतें बढ़ना जारी है क्योंकि उसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डोपिंग का रिकॉर्ड बहुत खराब है। मई में भारतीय एथलीट स्नेहा कोलेरी को एनाबोलिक स्टेरॉइड स्टैनाजोलोल का पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया था। हाल में जारी 2023 की जांच के आंकड़ों में जिन देशों ने 5000 या इससे अधिक नमूने की जांच कराई, उसमें भारत का रिकॉर्ड सबसे खराब रहा और उसका प्रतिशत 3.8 रहा था। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने 2023 में वैश्विक स्तर पर 204,809 नमूनों की जांच की थी जिनमें से 1,820 नमूने प्रतिबंधित पदार्थों के पॉजिटिव पाए गए थे।

सेना ने लड़कों और लड़कियों का खिताब जीता
सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) ने छठी जूनियर (अंडर-17) लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दोनों वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनकर अपना दबदबा कायम किया। सेना ने लड़कों के वर्ग में फिर से टीम खिताब जीता जबकि लड़कियों के वर्ग में उसने हरियाणा को हराकर खिताब हासिल किया। हरियाणा दोनों वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा।

एसएससीबी ने रोहतक स्थित राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी में एक सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों दोनों वर्ग में नौ पदक जीते। उसके लड़कों की टीम ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जबकि लड़कियों की टीम ने चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र ने लड़कों जबकि मणिपुर ने लड़कियों के वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed