फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ukraine former havey Waight champion Vitali Klitschko to eneter in battelfield against Russia

Russian Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग के मैदान में उतरेंगे पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विटाली, भाई व्लादिमीर भी होंगे साथ

Fri, 25 Feb 2022 11:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 11:22 AM IST
सार

विटाली क्लिट्सको के साथ उनके भाई व्लादिमीर क्लिट्सको भी जंग के मैदान में रूसी सेना का सामना करेंगे। ये दोनों भाई बॉक्सिंग की दुनिया में कमाल कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Ukraine former havey Waight champion Vitali Klitschko to eneter in battelfield against Russia
विटाली और उनके भाई व्लादिमीर क्लिट्सको - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन पर रूसी सेना हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आम नागरिकों से भी हथियार उठाने की अपील की है। इसके बाद यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट चैंपियन विटाली विटाली क्लिट्सको ने भी जंग के मैदान में उतरने का फैसला किया है। उनके भाई व्लादिमीर क्लिट्सको भी उनके साथ होंगे। ये दोनों ही दिग्गज बॉक्सर रह चुके हैं और अब जंग के मैदान में रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


रूस के हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 316 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बाकी देशों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी देशों ने रूस के खिलाफ जंग में उन्हें अकेला छोड़ दिया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि रूसी सेना अगले 96 घंटों में राजधानी कीव पर कब्जा कर लेगी। इसके बाद वहां रूस समर्थित सरकार बनाई जाएगी। 
विज्ञापन



2014 से कीव के मेयर हैं विटाली
विटाली 2014 से यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है और वे लड़ने के लिए तैयार हैं। 50 साल के विटाली को डॉ, आयरनफिस्ट के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि उन्हें यूक्रेन पर और यूक्रेन के लोगों पर भरोसा है। 

कौन है विटाली क्लिट्सको?
विटाली ने अपने करियर में कई बड़ी लड़ाईयां जीती हैं। 1999 से 2000 के बीच उन्होंने डबल्यू एच ओ खिताब अपने नाम किया था। वहीं 2004 से 2005 के बीच द रिंग मैगजीन का खिताब उनके पास था। उन्होंने हैवीवेट फाइट में 15 से ज्यादा विरोधियों को हराया था। सात ही 12 बार उन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था। 2011 में विटाली और व्लादिमीर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। उस दौरान ये दोनों मिलकर सबसे ज्यादा 30 हैवीवेट फाइट जीत चुके थे। 2020 तक यह संख्या 40 पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed