{"_id":"5de3de4a8ebc3e54761784dc","slug":"uganda-joshua-cheptegei-breaks-the-10k-world-record-in-the-valencia-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशुआ ने तोड़ा नौ साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, 26 मिनट में दस किमी रोड रेस जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जोशुआ ने तोड़ा नौ साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, 26 मिनट में दस किमी रोड रेस जीतकर रचा इतिहास
Mon, 02 Dec 2019 08:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
जोशुआ चेप्तेगी
- फोटो : ट्विटर
युगांडा के जोशुआ चेप्तेगी ने दस किलोमीटर रोड रेस में नया विश्व रिकॉर्ड बन डाला। तेईस वर्षीय जोशुआ यह दूरी 26 मिनट 38 सेकंड में तय कर छह सेकंड से नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। केन्या के लियोनार्ड कोमोन ने 2009 में 26 मिनट 44 सेकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
जोशुआ ने एक किमी की दूसरी दो मिनट 40 सेकंड के हिसाब से पूरी की और पांच किमी की दौड़ के लिए 13 मिनट 24 सेकंड का समय लिया। जोशुआ ने अक्तूबर में दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप में दस हजार मीटर दौड़ का खिताब जीतने के अलावा मार्च में डेनमार्क में दस किमी क्रॉस कंट्री का विश्व खिताब भी जीता था। इससे पहले 2018 में नीदरलैंड में जोशुआ ने 15 किमी रोड रेस 41 मिनट पांच सेकंड में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन