{"_id":"5eef6de88ebc3e431b2fbe43","slug":"ufc-heavyweight-bout-curtis-blaydes-stifles-alexander-volkov","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली स्टेडियम में हुई जबरदस्त भिड़ंत, यूएफसी हैवीवेट मुकाबले में कर्टिस ब्लेडेस ने वोलकोव को पीटा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खाली स्टेडियम में हुई जबरदस्त भिड़ंत, यूएफसी हैवीवेट मुकाबले में कर्टिस ब्लेडेस ने वोलकोव को पीटा
Sun, 21 Jun 2020 07:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Jun 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
फाइटिंग के बाद विजेता बने ब्लेडेस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के हैवीवेट दावेदार कर्टिस ब्लेडेस ने शनिवार रात एलेक्सांद्र वोलकोव को सर्वसम्मत फैसले में हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। फीदरवेट के रोमांचक मुकाबले में भी जोश एमेट ने सर्वसम्मत फैसले में शेन बुर्गोस को हराया।
विज्ञापन
यूएफसी एपेक्स जिम में हालांकि इन मुकाबलों के दौरान कोरोना वायरस महामारी से जुड़े नियमों के कारण कोई दर्शक मौजूद नहीं था लेकिन मैच का रोमांच किसी भी तरह से कम नहीं रहा।
विज्ञापन
ब्लेडेस ने रूस के वोलकोव के खिलाफ अधिकांश समय दबदबा बनाए रखा और आसान जीत दर्ज की। जजों ने 49-46, 48-47 और 48-46 से ब्लेडेस के पक्ष में फैसला सुनाया। दूसरी तरफ एमेट ने बुर्गोस को 29-28, 29-28 और 29-27 से शिकस्त दी।
विज्ञापन