फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UFC 269 Julianna Pena beats Amanda Nunes in bantamweight title in shocking upset

UFC 269: जूलियाना पेना ने किया बड़ा उलटफेर, खिताबी मुकाबले में अमांडा नून्स को हराया

Sun, 12 Dec 2021 12:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

आमांडा नून्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट का सबसे बेहतरीन फाइटर माना जाता है। लेकिन यूएफसी 269 बैंटमवेट स्पर्धा में उनकी एक न चली। इस मुकाबले में जूनियाना पेना ने उन्हें शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन
UFC 269 Julianna Pena beats Amanda Nunes in bantamweight title in shocking upset
खिताब जीतने के बाद जूलियाना पेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की जूलियाना पेना ने शनिवार को मिक्स्ड मार्शल आर्ट में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने अल्टीमेंट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) 269 महिलाओं की बैंटमवेट स्पर्धा में अमांडा नू्न्स को हराकर खिताब जीत लिया। लॉस वेगास के टी-मोबाइल एरिना में हुए इस मुकाबले को इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर बताया जा रहा है। पहले राउंड में पेना सबसे प्रभावशाली चैंपियन में से एक अमांडा के खिलाफ मुश्किल में लग रही थीं, लेकिन 32 वर्षीय पेना ने अंतिम आधे घंटे में शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में इतिहास रच दिया। जूनियाना के इस प्रदर्शन से पूरी दुनिया हैरान है। 
विज्ञापन


2014 के बाद पहली बार हारीं नून्स

जूलियाना पेना की विश्व में छठी बैंटमवेट रैंकिंग है। उन्होंने इस दौरान अमांडा नून्स की 12वीं फाइट में जीत का सपना तोड़ दिया। सितंबर 2014 के बाद वह नून्स को हराने वाली पहली महिला हैं। वह यूएफसी चैंपियन बनने वाली द अल्टीमेट फाइटर की आठवीं विजेता भी बनीं।
विज्ञापन


मुझ पर संदेह मत करो

नून्स के खिलाफ अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद जूलियाना पेना ने इंटरव्यू में कहा, मैंने तुमसे कहा था, मुझ पर फिर कभी संदेह मत करो। इच्छाशक्ति, ताकत और दृढ़ संकल्प आपको जगह देगा,आपके पास सचमुच इस जीवन में कुछ भी करने की क्षमता है, और मैंने आज रात ही साबित कर दिया। वही, नून्स पिछले दो वर्षों में पहली बार लड़ रही थीं। बीते दो वर्षों में यह उनका तीसरा मुकाबला था। नू्न्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी फाइटर माना जाता है। लेकिन इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed