फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UEFA Nations League kylian mbappe goal averted the defeat of world champion France against Austria

UEFA Nations League: किलियन एम्बापे के गोल से टली विश्व विजेता फ्रांस की हार, ऑस्ट्रिया से खेला ड्रॉ

Sat, 11 Jun 2022 10:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विएना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विएना Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Jun 2022 10:27 PM IST
सार

फ्रांस की टीम ग्रुप 1 की अंक तालिका में 2 अंक के साथ सबसे नीचे चौथे पायदान पर है। इस ग्रुप में डेनमार्क 6 अंक के साथ पहले, 4 अंक लेकर ऑस्ट्रिया दूसरे और 4 अंक धारक क्रोएशिया तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
UEFA Nations League kylian mbappe goal averted the defeat of world champion France against Austria
किलियन एम्बापे (ब्लू जर्सी में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस की टीम 82 मिनट तक ऑस्ट्रिया से 1-0 से पिछड़ी हुई थी। नेशंस लीग के ग्रुप मैच के दौरान विश्वविजेता टीम काफी दबाव में दिख रही थी। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में मैदान में आए किलियन एम्बापे 83वें मिनट में गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। एम्बापे के गोल की मदद से फ्रांस की टीम ऑस्ट्रिया से 1-1 से ड्रॉ खेलकर मैच को बचाने में सफल रही। ऑस्ट्रिया की ओर से गोल 37वें मिनट में एंडियास वीमान ने किया था।
विज्ञापन


फ्रांस की टीम ग्रुप 1 की अंक तालिका में 2 अंक के साथ सबसे नीचे चौथे पायदान पर है। इस ग्रुप में डेनमार्क 6 अंक के साथ पहले, 4 अंक लेकर ऑस्ट्रिया दूसरे और 4 अंक धारक क्रोएशिया तीसरे नंबर पर है। फ्रांस की टीम इस समय सोमवार क्रोएशिया से होने वाले मैच को लेकर दबाव में है। क्योंकि क्रोएशिया ने शीर्ष पर चल रही डेनमार्क को 1-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed