फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UEFA Nations League Hungary first win against England in 60 years dominik szoboszlai penalty became the decider

UEFA Nations League: 60 साल में हंगरी को इंग्लैंड के खिलाफ मिली पहली जीत, डोमिनिक की पेनाल्टी बनी निर्णायक

Sun, 05 Jun 2022 11:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Jun 2022 11:16 PM IST
सार

हंगरी ने पिछली बार इंग्लैंड को 1962 विश्व कप के दौरान हराया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम हंगरी के खिलाफ 15 मैच से अजेय थी लेकिन शनिवार को यह क्रम टूट गया। पेनाल्टी शूट आउट में मिली शिकस्त को छोड़ दिया जाए तो इंग्लैंड की पिछले 23 मैच में यह पहली हार है।

विज्ञापन
UEFA Nations League Hungary first win against England in 60 years dominik szoboszlai penalty became the decider
डोमिनिक सोबोसलाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड को हंगरी के खिलाफ छह दशक में पहली शिकस्त का सामना करना पड़ा जब नेशंस लीग फुटबॉल के ग्रुप सी मुकाबले में टीम शनिवार को यहां 0-1 से हार गई। रीस जेम्स के फाउल के बाद हंगरी को दूसरे हाफ के 66वें मिनट में पेनाल्टी मिली जिसे डोमिनिक सोबोसलाई ने गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। जेम्स ने सोबोसलाई के खिलाफ ही फाउल किया था।
विज्ञापन


23 मैचों में पहली हार
हंगरी ने पिछली बार इंग्लैंड को 1962 विश्व कप के दौरान हराया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम हंगरी के खिलाफ 15 मैच से अजेय थी लेकिन शनिवार को यह क्रम टूट गया। पेनाल्टी शूट आउट में मिली शिकस्त को छोड़ दिया जाए तो इंग्लैंड की पिछले 23 मैच में यह पहली हार है। हंगरी ने पिछले वर्ष यूरोपियन चैंपियनशिप में फ्रांस और जर्मनी के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपनी क्षमता साबित कर दी थी। मार्को रोसी की टीम हालांकि विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

 
जर्मनी और इटली ने 1-1 से ड्रॉ खेला 
इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में जर्मनी और इटली ने 1-1 से मुकाबला ड्रॉ खेला। इस मुकाबले में लोरेंजो पेलेग्रिनी और जोशुआ किमिच ने तीन मिनट के भीतर गोल दागे। लोरेंजो ने 70वें मिनट में इटली को बढ़त दिलाई लेकिन तीन मिनट बाद जोशुआ ने स्कोर 1-1 कर दिया जिसके बाद दोनों में से कोई भी टीम विजयी गोल नहीं दाग सकीं। फाइनिलिस्मा ट्रॉफी में अर्जेंटीना से 0-3 की हार के बाद इटली की टीम ने इस मैच में टीम में काफी बदलाव किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed