फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UEFA Nations League Harry Kane goal helped England to play draw against Germany Italy beat Hungary and Turkey beat Lithuania

UEFA Nations League: हैरी केन के गोल से इंग्लैंड ने जर्मनी से खेला ड्रॉ, इटली ने हंगरी और तुर्की ने लिथुआनिया को दी मात

Wed, 08 Jun 2022 10:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

मैच के पहले हाफ में जर्मनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड पर दबाव बना लिया। हालांकि, उन्हें कई मौके गोल करने को मिले पर उसे तब्दील नहीं कर पाए।

विज्ञापन
UEFA Nations League Harry Kane goal helped England to play draw against Germany Italy beat Hungary and Turkey beat Lithuania
हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के स्टॉर फुटबॉलर हैरी केन के आखिरी क्षणों में पेनाल्टी पर किए गए गोल से नेशन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में जर्मनी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। केन का यह 50वां गोल था और वह इंग्लैंड के वेन रुनी (53 गोल) के रिकॉर्ड से तीन गोल पीछे हैं। केन का यह गोल तब आया जब मैच समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और इंग्लैंड की हार सामने थी। 88वें मिनट में रेफरी कार्लोस गेरेंड ने वीडियो रेफरल के बाद इंग्लैंड को यह पेनाल्टी दी और केन उसे गोल में तब्दील करने से नहीं चूके। 
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में जर्मनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड पर दबाव बना लिया। हालांकि, उन्हें कई मौके गोल करने को मिले पर उसे तब्दील नहीं कर पाए। दूसरे हॉफ के 50वें मिनट में योनस हॉफमैन ने गोल करके जर्मनी को बढ़त दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड ने खेल में तेजी दिखाई लेकिन वह गोल नहीं कर पाए।
विज्ञापन


मैच खत्म होने में दो मिनट बचे थे और इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में दूसरी हार के करीब था, लेकिन पेनाल्टी मिलने से हैरी के गोल से मैच को ड्रॉ कराने में इंग्लैंड की टीम सफल रही। इससे पहले शनिवार को इंग्लैंड को हंगरी ने 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब इंग्लैंड की नजरे 11 जून को इटली के खिलाफ होने वाले मैच पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारेला और लारेंजो के गोल से इटली जीता
सेसेना में लोरेंजो पेलेग्रिनी के शानदार प्रदर्शन से इटली ने हंगरी को 2-1 से हरा दिया। मैच के 30वें मिनट में निकोला बारेला ने गोल करके इटली को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 45वें मिनट में लारेंजो ने दूसरा गोल किया। दूसरे हॉफ के 61वें मिनट में जियानलुका मनचिनी के आत्मघाती गोल से स्कोर 2-1 हो गया। हालांकि, उसके बाद इटली ने हंगरी को कोई भी बड़ा उलटफेर करने का मौका नहीं दिया। दो मैचों के बाद इटली के चार अंक हो गए। उधर, तुर्की ने लिथुआनिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी जबकि लक्जमबर्ग ने फेरो आइलैंड्स पर 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed