फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UEFA Europa Conference League Tammy Abraham goal gave Roma a 1-0 win over Leicester City in the second leg of the semi-final

UEFA Europa Conference League: टैमी अब्राहम के इकलौते गोल से रोमा फाइनल में, सेमीफाइनल के दूसरे चरण में लीसेस्टर सिटी को 1-0 हराया

Sat, 07 May 2022 09:41 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: रोहित राज Updated Sat, 07 May 2022 09:41 AM IST
सार

टैमी अब्राहम के गोल की मदद से रोमा ने लीसेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। दो चरणों में रोमा ने कुल 2-1 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
UEFA Europa Conference League Tammy Abraham goal gave Roma a 1-0 win over Leicester City in the second leg of the semi-final
टैमी अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टैमी अब्राहम के गोल की मदद से रोमा ने लीसेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। दो चरणों में रोमा ने कुल 2-1 से जीत हासिल की। रोमा की खिताबी टक्कर 25 मई को नीदरलैंड की फेयेनूर्ड से होगी। स्टेडियो ओलंपिको में 70 हजार दर्शकों की उपस्थिति के बीच निर्णायक गोल 24  साल के टैमी अब्राहम ने 11वें मिनट में हेडर से किया।
विज्ञापन


अब्राहम के नौ गोल
कॉन्फ्रेंस लीग में अब तक अब्राहम ने नौ गोल किए हैं और यूरोपीय टूर्नामेंटों में एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वालों में एलेन शिएरर (11 गोल, 2004-05 यूफा कप) और स्टेन बोवल्स (11 गोल, 1976-77 यूईएफए कप) के बाद तीसरे इंग्लिश फुटबॉलर हैं।
विज्ञापन


कोच मौरिन्हो का पांचवां यूरोपीय फाइनल
टीम के कोच जोस मौरिन्हो जीत के बाद काफी भावुक नजर आए। वह ऐसे पहले कोच बन गए हैं जिन्होंने अपनी टीम को चैंपियंस लीग, यूरोपा लीग और यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग के फाइनल में पहुंचाया। अब उनके पास तीनों खिताब जीतने वाला पहला कोच बनने का भी मौका है। कोच मौरिन्हो के करियर का यह यूरोपीय टूर्नामेंट का पांचवां फाइनल है। पोर्टो के साथ 2003 यूईएफए कप और 2004 चैंपियंस लीग फाइनल्स, इंटर मिलान के साथ 2010 चैंपियंस लीग फाइनल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ 2017 में यूरोपा लीग फाइनल। वह पहले कोच हैं जो चार विभिन्न क्लबों के साथ यूफा के फाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोमा के कोच जोस मौरिन्हो ने कहा- यह एक परिवार की जीत है केवल वो नहीं जो मैदान और बेंच पर था बल्कि वो भी स्टेडियम में मौजूद था। समर्थकों के साथ भी हमारा रिश्ता परिवार का है। यह अच्छा है कि मैंने जिस भी क्लब की कोचिंग की, वह फाइनल में पहुंचा। यदि मौरिन्हो रोमा को खिताब दिला देते हैं तो वह ऐसे तीसरे कोच बन जाएंगे जिन्होंने यूरोपीय संघ (यूईएफए) के तीन अलग-अलग टूर्नामेंट जीते। गियोवनी ट्रेपोटोनी और उडो लाटेक ने यूरोपियन कप, यूफा कप और विनर्स कप जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed