फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   U.P. Yoddha vs Tamil Thalaivas pro kabaddi 2018 match live updates

प्रो कबड्डी 2018: तमिल थलाइवाज की धमाकेदार जीत, यूपी योद्धा को 46-24 से चटाई धूल

Fri, 02 Nov 2018 09:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
U.P. Yoddha vs Tamil Thalaivas pro kabaddi 2018 match live updates
U.P. Yoddha vs Tamil Thalaivas

तमिल थलाइवाज ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी 2018 के 44वें मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 46-24  से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज की तरफ से सुकेश हेगडे ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मनजीत छिल्लर 14 टैकल में 8 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यूपी योद्धा की तरफ से प्रशांत कुमार राय ने 12 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर जीवा कुमार ने 7 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में यूपी योद्धा तीन बार ऑलआउट हुई। तमिल थलाइवाज को 19 रेड प्वाइंट्स, 19 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यूपी योद्धा को 14 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

-फुलटाइम: तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 46-24 से हराया।

-मनजीत को मिला येलो कार्ड।

- खेल के आखिरी मिनट में यूपी योद्धा ऑलआउट।

-फुलटाइम में केवल पांच मिनट का समय बचा है।

-यूपी योद्धा को मिला सुपर टैकल का फायदा, मगर फासला अब भी बड़ा।

-सुपर-10 के करीब तमिल थलाइवाज के सुपर हेगडे, यूपी योद्धा 13 प्वाइंट पीछे।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

स्कोर-तमिल थलाइवाज 26: यूपी योद्धा 11

हाफ टाइम

-पहले हाफ में तमिल थलाइवाज की तरफ से सुकेश हेगडे ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 

-पहले हाफ का खेल खत्म, यूपी योद्धा पर तमिल थलाइवाज ने बनाई 26-11 की लीड।

-तमिल थलाइवाज 24-11 से आगे।

-तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा के 14 प्वाइंट का फासला। 

-दूसरी बार यूपी योद्धा की टीम ऑलआउट।

-पहले 10 मिनट के खेल में तमिल थलाइवाज 14-7 से आगे।

-पहले सात मिनट में ही यूपी योद्धा की टीम ऑलआउट हो गई है, तमिल थलाइवाज को मिला 2 एक्सट्रा प्वाइंट।

-तमिल थलाइवाज के खिलाड़ी सुब्रमण्यम को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। 

-तमिल थलाइवाज की धमाके दार शुरुआत, यूपी योद्धा पर बनाई 4-3 से लीड।

-तमिल थलाइवाज ने जीता टॉस।

-नमस्कार, अमर उजाला में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed