{"_id":"5bd4bd18bdec22694d431beb","slug":"u-mumba-beat-patna-pirates-by-40-39-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: यू-मुंबा ने करीबी मुकाबले में गत चैंपियन पटना पायरेट्स को 40-39 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: यू-मुंबा ने करीबी मुकाबले में गत चैंपियन पटना पायरेट्स को 40-39 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
U Mumba vs Patna Pirates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी 2018 में शनिवार को यू-मुंबा ने गत चैंपियन पटना पाइरेट्स पर रोमांचक जीत दर्ज की। पटना के पाटलिपुत्र इनडोर स्टेडियम में खेले गए करीबी मुकाबले में मुकाबले में यू-मुंबा ने पटना को 40-39 से हराया। इस जीत के साथ यू-मुंबा दूसरे, जबकि पटना पाइरेट्स तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
यू-मुंबा के लिए सिद्धार्थ देसाई का प्रदर्शन बेमिसाल रहा और उन्होंने सुपर 10 लगाया। उनके लिए रोहित बलियान ने अच्छा ऑलराउंड दिखाया। वहीं, पटना पाइरेट्स के लिए उनके कप्तान प्रदीप नरवाल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक और सुपर 10 लगाते हुए 17 रेड पॉइंट हासिल किए, उनके अलावा विकास जगलान ने रेड में उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन
पहले हाफ के बाद दोनों ही टीमें 14-14 से बराबरी पर थी। पटना ने जहां यू-मुंबा को ऑलआउट किया था, लेकिन यू-मुंबा के लिए उनके डिफेंडर्स और रेडर्स दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ में प्रदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई दोनों ही रेडर्स ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मैच के आखिरी मिनट तक मुकाबला बराबरी पर था। पटना के लिए अंतिम मिनट में विकास जगलन को डू और डाई रेड करनी पड़ी, जिसमें वो आउट हो गए। अंत में यू-मुंबा ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पटना पायरेट्स को शिकस्त दी।
मैच में यू-मुंबा ने रेड में 26, डिफेंस में 12 और ऑलआउट के 2 प्वाइंट हासिल किए। दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स ने रेड में 23, डिफेंस में 7, ऑलआउट के 4 और 5 प्वाइंट एक्सट्रा के हासिल किए।