{"_id":"5fbe783e8ebc3e1a264451c1","slug":"two-weightlifters-lose-london-olympics-medals-for-doping","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग के कारण दो भारोत्तोलकों से लंदन ओलंपिक के पदक छीन लिए गए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोपिंग के कारण दो भारोत्तोलकों से लंदन ओलंपिक के पदक छीन लिए गए
Wed, 25 Nov 2020 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 25 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमानिया के दो भारोत्तोलकों को स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनसे बुधवार को 2012 लंदन ओलंपिक के पदक छीन लिए गए। इसके साथ ही लंदन खेलों में डोपिंग के रिकॉर्ड 77 मामले हो गए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा कि रजत पदक विजेता रोक्साना कोकोस और कांस्य पदक विजेता रजवान मार्टिन के नमूने कई स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
रोमानिया के तीसरे खिलाड़ी गैब्रिएल सिंक्रेनियन का भी लंदन ओलंपिक का नमूना पॉजिटिव पाया गया है। तीसरे डोपिंग प्रतिबंध के कारण उन पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ से आजीवन प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने डोपिंग के कारण 2012 ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले रोमानिया की भारोत्तोलन टीम के चारों सदस्यों को डिस्क्वालीफाई कर दिया है।
विज्ञापन