फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Transplant Games: Indian transplant athletes to create history in Perth in 2023, won 7 medals in 2019

Transplant Games: 2023 में पर्थ में इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय ट्रांसप्लांट एथलीट्स, 2019 में जीते थे 7 पदक

Fri, 19 Aug 2022 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Aug 2022 03:27 PM IST
सार

पिछले साल यानी 2019 में यूके के न्यूकासल गेटशेड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत ने चार स्वर्ण और तीन रजत समेत सात पदक जीते थे। भारत ने तब 14 पुरुष और महिला खिलाड़ियों का दल न्यूकासल भेजा था।

विज्ञापन
Transplant Games: Indian transplant athletes to create history in Perth in 2023, won 7 medals in 2019
ट्रांसप्लांट एथलीट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हम अक्सर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स या एशियन गेम्स की बात करते हैं, लेकिन एक और खेल है, जिसमें भारत ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह खेल है- ट्रांसप्लांट गेम्स। इन खेलों में वह खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो या तो ऑर्गन रिसीवर हैं या ऑर्गन डोनर हैं।
विज्ञापन


पिछले साल यानी 2019 में यूके के न्यूकासल गेटशेड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत ने चार स्वर्ण और तीन रजत समेत सात पदक जीते थे। भारत ने तब 14 पुरुष और महिला खिलाड़ियों का दल न्यूकासल भेजा था। वहीं, अब टीम इंडिया के खिलाड़ी पर्थ में 2023 में होने वाले ट्रांसप्लांट गेम्स की तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए हरियाणा के फरीदाबाद में 19 ट्रांसप्लांटेड खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इनमें बैडमिंटन और फुटबॉलर शामिल हुए। शिविर की शुरुआत एक अगस्त को हुई थी।  इसका उद्देश्य वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में भाग लेने वाले 19 प्रत्यारोपित खिलाड़ियों की मदद करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रांसप्लांट खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा होती है। ट्रांसप्लांट खिलाड़ी दूसरों को प्रेरित करते हुए जीवन को पूरी तरह जीना जारी रखने का संदेश भी देते हैं। साथ ही उस टैबू पर भी  विराम लगाते हैं कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट से आगे की जिंदगी बेकार हो जाती है। 


वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स पहली बार 1978 में यूके के पोर्ट्समाउथ में आयोजित हुई थी। तब इसमें पांच देशों ने हिस्सा लिया था और सिर्फ 100 खिलाड़ी ही खेले थे। वहीं, 2019 में 60 देशों के 2,237 ट्रांसप्लांट एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें खेले जाने वाले मुख्य गेम्स हैं- स्विमिंग, एथलेटिक्स, साइकिलिंग, आर्चरी, गोल्फ, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed