{"_id":"5e97b4a08ebc3e76d21697f9","slug":"tour-de-france-postponed-due-to-coronavirus-may-start-in-august-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिंग रेस: टूर डि फ्रांस स्थगित, अगस्त में हो सकता है शुरू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साइकिलिंग रेस: टूर डि फ्रांस स्थगित, अगस्त में हो सकता है शुरू
Thu, 16 Apr 2020 06:58 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
साइकिलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूर डि फ्रांस को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू करने की उम्मीदें टूट गई हैं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय साइकिलिंग रेस को कोरोना के कारण अंतत: स्थगित कर दिया गया है। तीन हफ्ते तक चलने वाली यह रेस हालांकि अब भी इस साल 29 अगस्त से 20 सितंबर के बीच आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर डि फ्रांस 27 जून से नीस शहर में शुरू होना था। नए कार्यक्रम के अनुसार टूर डि फ्रांस उस समय खत्म होगा जब नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पेरिस में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन शुरू होगा।
विज्ञापन
टूर डि फ्रांस के आयोजक एमोरी स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन ने हालांकि टूर को स्थगित करने की पुष्टि करने के आग्रह का जवाब नहीं दिया है। लेकिन हाते-सेवोई क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने ट्वीट किया है कि टूर के पर्वतीय चरण की अंतिम रेस का 18वां चरण 17 सितंबर को उनके दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र से गुजरेगा।
विज्ञापन