फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo to vaccinate 18,000 Olympics workers, volunteers

टोक्यो ओलंपिक: टीकाकरण अभियान तेज, अगले हफ्ते से 18 हजार कार्यकर्ताओं को लगेगी वैक्सीन 

Fri, 11 Jun 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

टोक्यो में अगले हफ्ते से रेफरी और स्वयंसेवकों सहित लगभग 18 हजार ओलंपिक कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Tokyo to vaccinate 18,000 Olympics workers, volunteers
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में इस साल 23 जुलाई से ओलंपिक का आयोजन होना है। इससे पहले यहां टीकाकरण का अभियान तेज हो गया है। देश में अगले हफ्ते से रेफरी और स्वयंसेवकों सहित लगभग 18 हजार ओलंपिक कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। शुक्रवार को आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, जापान का टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे शुरू हुआ। देश में अब तक केवल चार प्रतिशत से अधिक लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, जिसमें लगभग 13 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक मिली है।

विज्ञापन


टोक्यो 2020 के प्रमुख सेइको हाशिमोटो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीकाकरण से कार्यकर्ता मन की शांति के साथ कार्यक्रम के अभियान में भाग ले सकेंगे। टोक्यो ओलंपिक कार्यकर्ताओं में रेफरी, ओलंपिक गांव के कर्मचारी और ठेकेदार, हवाई अड्डे के कर्मचारी, डोपिंग परीक्षण अधिकारी और राष्ट्रीय ओलंपिक और पैरालंपिक समितियों के सहायक शामिल हैं। हाशिमोटो ने कहा कि टीकाकरण 18 जून से शुरू होगा और दूसरी खुराक 23 जुलाई को होने वाले खेलों से पहले दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि जापान में जनमत सर्वेक्षण इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक को लेकर विरोध जता रहे हैं। वे खेलों को रद्द या स्थगित करने के पक्ष में हैं। वहीं, आयोजक घर में यह संदेश फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि सख्त प्रतिबंध प्रतिभागियों और जापानी जनता की रक्षा करेंगे। उन्होंने विदेशी प्रतिभागियों और एथलीटों की संख्या कम कर दी है। दरअसल, विदेशी प्रशंसकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस महीने के अंत में फैसला किया जाएगा कि कितने स्थानीय आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 20 जून तक टोक्यो सहित जापान के कई हिस्सों में आपातकाल लगा हुआ है। हालांकि, अब इन हिस्सों में संक्रमणों की संख्या घट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो में संक्रमित खिलाड़ियों का ख्याल रखेगा आईओए

टोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक सुरक्षा देने को खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अनोखा कदम उठाने जा रहे हैं। खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें जापान सरकार के भरोसे न छोड़कर मिलकर उनकी देखभाल करेंगे। इसके लिए टोक्यो में होटलों के कुछ कमरें  और सर्विस अपार्टमेंट बुक किए गए हैं। संक्रमित भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को यहीं एकांतवास में रखा जाएगा और भारतीय चिकित्सक ही उनकी निगरानी करेंगे।  

एकांतवास के लिए संक्रमण के लक्षण नहीं होने वाले खिलाड़ियों को रखा जाएगा, जिनमें लक्षण होंगे उन्हें जापान के चिकित्सीय प्रोटोकॉल के मुताबिक सर्विस अपार्टमेंट में रखा जाएगा। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल की सेवाएं ली जाएंगी। आईओए ने इसके लिए ओलंपिक आयोजन समिति से अनुमति ले ली है। खिलाड़ियों का रोजाना आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed