फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympicss Tek Chand replaced Mariyappan Thangavelu as India flag bearer for the Tokyo Paralympics opening ceremony on Tuesday

Tokyo Paralympics: टेक चंद होंगे भारत के ध्वजवाहक, लेंगे मरियप्पन की जगह, जानें वजह

Tue, 24 Aug 2021 11:34 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 24 Aug 2021 11:34 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक की शुुरुआत आज से हो रही है। उद्घाटन समारोह में भारत के टेक चंद ध्वजवाहक होंगे। इससे पहले मरियप्पन थंगावेलू ध्वजवाहक के तौर पर भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले थे। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympicss Tek Chand replaced Mariyappan Thangavelu as India flag bearer for the Tokyo Paralympics opening ceremony on Tuesday
भारतीय पैरा एथलीट टेक चंद - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक की शुरुआत आज से हो रही है। खेलों के महाकुंभ के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत की तरफ से टेक चंद ध्वजवाहक होंगे। इससे पहले थंगावेलू मरियप्पन उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले थे। लेकिन कोरोना मरीज के संपर्क में आऩे के बाद मरियप्पन की जगह अब टेक चंद ध्वजवाहक होंगे। टोक्यो पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय सयमानुसार शाम 4.30 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के बाद ही खेलों का आगाज हो जाएगा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थंगावेलू मरियप्पन कोरोना संक्रमित एक विदेशी यात्री के संपर्क में आए थे। हालांकि खेल गांव पहुंचकर उन्होंने जब अपनी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद आयोजन कमेटी ने मरियप्पन को उद्घाटन समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं दी। 
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 एथलीट तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन सहित नौ स्पर्धाओं में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह किसी भी पैरालंपिक में भारत द्वारा भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा दल है। 

पैरालंपिक खेलों के दौरान भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया पर सबकी निगाहें रहेंगी। देवेंद्र एथेंस पैरालंपिक 2004 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।  इसके बाद रियो पैरालंपिक में भी वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। अब टोक्यो पैरालंपिक में एक बार फिर देवेंद्र झाझरिया से पदक जीतने की उम्मीद होगी। 


वैसे इस बार इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में दुनियाभर से 4000 से अधिक पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामरी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर रोक है। इसमें सिर्फ स्कूली बच्चों को जाने की इजाजत दी गई है। लेकिन उसके लिए उन्हें सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed