फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Tek Chand out of medal race, registered four foul throws out of the allotted six attempts

Tokyo Paralympics: भारतीय ध्वजवाहक टेक चंद ने किया निराश, पदक की रेस से बाहर  

Fri, 27 Aug 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Aug 2021 05:26 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करने वाले टेक चंद शॉट पुट स्पर्धा (F55) फाइनल में पदक की रेस से बाहर हो गए।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Tek Chand out of medal race, registered four foul throws out of the allotted six attempts
टेक चंद - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार को पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा (F55) फाइनल में भारत के टेक चंद ने निराश किया। पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करने वाले टेक चंद पदक की रेस से बाहर हो गए। पहले ही प्रयास में वह फाउल कर गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 8.57 मीटर का थ्रो किया। तीसरे प्रयास में फिर वह फाउल कर गए। वहीं, चौथे प्रयास में उन्होंने 9.04 मीटर का थ्रो फेंका। यह इस सीजन का उनका बेस्ट थ्रो रहा। बता दें कि टेक चंद ने केवल दो लीगल थ्रो किए। छह में से चार प्रयासों में वह फाउल कर गए। वह इस स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे। वहीं, इस स्पर्धा में ब्राजील के वालेस सैंटोस ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। उन्होंने 12.63 मीटर का थ्रो कर पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले बुल्गेरिया के खिलाड़ी ने इस स्पर्धा में 12.47 का थ्रो कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed