फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: India wins 4 medals on day 11, moves to top 30 in medals tally

Tokyo Paralympics: 11वें दिन मेडल्स की बरसात, पदक तालिका में भारत ने लगाई लंबी छलांग, जानें क्या है स्थिति

Sat, 04 Sep 2021 07:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Sep 2021 07:21 PM IST
सार

भारत को इस बार 11 दिन में ही चार स्वर्ण पदक समेत 17 मेडल मिल चुके हैं। भारत ने इससे पहले सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: India wins 4 medals on day 11, moves to top 30 in medals tally
प्रमोद भगत, मनीष नरवाल, सिंहराज अढाना और मनोज सरकार - फोटो : twitter@tokyo2020hi

विस्तार

टोक्यो मेंं जारी पैरालंपिक खेल अब अपने समापन की तरफ पहुंच गया है। भारत के लिहाज से इस बार का पैरालंपिक कई मायनों में यादगार बन गया है। भारत ने इस बार ना सिर्फ अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ा है बल्कि पदकों की संख्या के मामले में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भारत को इस बार 11 दिन में ही चार स्वर्ण पदक समेत 17 मेडल मिल चुके हैं। भारत ने इससे पहले सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे। 

विज्ञापन


बात करें 11वें दिन के भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तो सबसे पहले निशानेबाजी में मनीष नरवाल और सिंहराज अढाना ने निशानेबाजी में पदक जीते। मनीष ने स्वर्ण तो अढाना ने रजत अपने नाम किया। इसके बाद दिन के अंत में बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने स्वर्ण तो मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। ऐस में आइए जानते हैं पदक तालिका में भारत की स्थिति। 

विज्ञापन

पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत

भारत पदक तालिका में अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अभी तक एथलेटिक्स में आठ, निशानेबाजी में पांच, बैडमिंटन में दो, टेबल टेनिस में एक और तीरंदाजी में एक पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत के खाते में अब चार स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य हो गए हैं। 



चीन 200 पदकों (93 गोल्ड, 57 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (41 गोल्ड, 38 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज, कुल 122 पदक) और रशियन पैरालंपिक समिति (36 गोल्ड, 32 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज, कुल 117 पदक) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed