फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Gold Medal Winner Sumit Antil Said Neeraj Chopra played biggest role in my achievement

टोक्यो पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा को दिया जीत का श्रेय, बोले- मेरी उपलब्धि में उन्होंने अहम भूमिका निभाई

Fri, 03 Sep 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Sep 2021 04:46 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने मेरी उपलब्धि में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Gold Medal Winner Sumit Antil Said Neeraj Chopra played biggest role in my achievement
सुमित अंतिल और नीरज चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल ने अपनी जीत का श्रेय नीरज चोपड़ा को दिया है। सोनीपत के रहने वाले सुमित ने कहा कि नीरज ने मेरी उपलब्धि में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। बता दें कि सुमित ने पुरुषों की एफ64 पाइनल स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 68.55 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुमित ने बताया, 'नीरज चोपड़ा के पदक ने मुझ पर ओलंपिक में पदक हासिल करने का दबाव डाला। नीरज ने मेरी उपलब्धि में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने हमेशा मुझे यह कहकर प्रेरित किया कि आप बहुत मजबूत और फिट हैं।'

विज्ञापन


मैं अब एक स्टार की तरह महसूस करता हूं- अंतिल
सुमित ने आगे बताया, 'मैं नकारात्मक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देता और मेरे किसी भी करीबी ने मेरी विकलांगता पर मुझे ताना नहीं मारा।' जेवलिन (भाला) ने अब देश में एक बढ़ावा दिया है और मेरे पदक के बाद अब 50 छात्रों ने प्रशिक्षण के लिए मेरे कोच से संपर्क किया है। मैं अब एक स्टार की तरह महसूस करता हूं।' एजेंसी से बातचीत में सुमित ने आगे कहा, 'कॉलेज में मेरे सीनियर्स ने सुझाव दिया कि मुझे पैरालंपिक में प्रयास करना चाहिए क्योंकि मैं अपनी विकलांगता के कारण डिमोटिवेट हो गया था। जो लोग मेरी विकलांगता का मजाक उड़ाते थे अब वे मुझसे बात करना चाहते हैं। वे मुझे लगातार मैसेज कर रहे हैं। मेरे माता-पिता भी उत्साहित हैं क्योंकि मेरे परिवार से कोई भी उस स्तर तक नहीं पहुंचा है, जहां मैं पहुंचा हूं।'
विज्ञापन


अब भाला भी क्रिकेट के बल्ले की तरह मशहूर हो जाएगा- अनुराग ठाकुर
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और सुमित अंतिल समेत पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह खेल आने वाले समय में क्रिकेट की तरह लोकप्रिय होगा। टोक्यो ओलंपिक में भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के बाद अंतिल, झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने पैरालंपिक में भालाफेंक में पदक जीते। सम्मान समारोह के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, 'उम्मीद है कि अब भाला भी क्रिकेट के बल्ले की तरह मशहूर हो जाएगा।' उन्होंने कहा, 'सरकार टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना) जैसी योजनाओं के जरिए देश में खेलों का ढांचा बदल देगी। हम अभूतपूर्व तरीके से खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed