फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics Closing Ceremony: Avani Lekhara Was India Flag Bearer, End Of Indias Most Successful Games In History

टोक्यो पैरालंपिक: पांच गोल्ड सहित भारत ने जीते 19 पदक, समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि ने लहराया तिरंगा    

Sun, 05 Sep 2021 06:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 06:25 PM IST
सार

  • टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में अवनि ने की भारतीय दल की अगुवाई
  • टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने लिखी कामयाबी की नई इबारत
  • एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विज्ञापन
Tokyo Paralympics Closing Ceremony: Avani Lekhara Was India Flag Bearer, End Of Indias Most Successful Games In History
अवनि लेखरा - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो में 13 दिनों तक चलने वाला पैरा खेलों का 'महाकुंभ' रविवार यानी पांच सितंबर को समाप्त हो गया। खेलों के इस महाकुंभ में भारत पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। आज के समापन समारोह में 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की। समापन समारोह में कुछ ही खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल में 11 प्रतिभागी शामिल हुए थे। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी। बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने रचा इतिहास

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने कामयाबी की नई इबारत लिख दी। गोल्ड जीतकर तो उन्होंने इतिहास रचा ही था, इसके बाद उन्होंने एक और कांस्य पदक अपने नाम किया। एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई। पहले अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।  इसके बाद 19 साल की इस निशानेबाज ने 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में  445.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि अवनि से पहले जोगिंदर सिंह सोढी ने 1984 पैरालंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed