{"_id":"612b9d58ceb2c04b3b2c2002","slug":"tokyo-paralympics-bhavina-patel-and-nishad-kumar-clinches-silver-vinod-kumar-clinches-bronze-india-45th-position-in-medals-tally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Paralympics: खेल दिवस पर खिले भारतीय चेहरे, एक दिन में भारत को मिले तीन पदक, जानें पदक तालिका में स्थान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Paralympics: खेल दिवस पर खिले भारतीय चेहरे, एक दिन में भारत को मिले तीन पदक, जानें पदक तालिका में स्थान
Sun, 29 Aug 2021 08:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:15 PM IST
सार
टोक्यो पैरालंपिक में एक ही दिन में तीन पदक जीतने के बाद भारत पदकतालिका में कितने नंबर पर है।
विज्ञापन
पदक तालिका में भारत कितने नंबर पर
- फोटो : social media
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में 29 अगस्त यानी खेल दिवस का दिन भारत के लिए बेहद खास बन गया। भारत की झोली में एक ही दिन में दो सिल्वर सहित तीन पदक आए। भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिला एकल क्लास-4 वर्ग के फाइनल में रजत पदक जीता। वहीं, दूसरा मेडल भारत की झोली में निषाद कुमार ने डाला। निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-52 स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पैरालंपिक में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है?
विज्ञापन
पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत
भारत पदक तालिका में 45वें नंबर पर काबिज है। वहीं, पहले नंबर पर 104 पदकों (46 गोल्ड, 29 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज) के साथ चीन है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (23 गोल्ड, 19 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज, कुल 60 पदक) और अमेरिका (15 गोल्ड, 16 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज, कुल 40 पदक) हैं।
विज्ञापन