Tokyo Paralympics: पहले मैच के दौरान चोटिल हुईं ताइक्वांडो स्टार अरुणा तंवर, रेपचेज मुकाबले से हटीं
भारत की ताइक्वांडो स्टार अरुणा तंवर रेपचेज मुकाबले से हट गई हैं। उन्हें पहले मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने रेपचेज मुकाबले से हटने का फैसला किया। अरुणा सेमीफाइनल में हार गई थीं और उन्हें रेपचेज मुकाबला खेलना था।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में ताइक्वांडों की स्पर्धा में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। स्टार ताइक्वांडो अरुणा तंवर चोटिल हो गई हैं। जिसके बाद उन्होंने रेपचेज मुकाबले में नहीं उतरने का फैसला किया। वह अपने पहले मैच के दौरान चोटिल हुईं। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। उसके बाद उन्होंने रेपचेज मुकाबले से हटने का फैसला किया।
क्वार्टरफाइनल में अरुणा ने सर्बिया को जानकोविच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन सेमीफाइनल मैच के दौरान वह मैक्सिकों की खिलाड़ी मारिया एस्पिनोजा से हार गईं। एस्पिनोजा ने उन्होंने 84-21 के अंतर से हराया। इसके बाद एस्पिनोजा सेमीफाइनल में पहुंच गईं। लेकिन अरुणा को अपने रेपचेज मुकाबले का इंतजार था। जिस दौरान वह अपना पहला मुकाबला खेल रही थीं उसी समय उनको चोट लग गई।
#ParaTaekwondo Update
India's Aruna Tanwar withdraws from her Women’s K44-49kg Repechage quarterfinal bout due to an injury
We wish her a speedy recovery and all the best for her competitions ahead#Praise4Paraविज्ञापन विज्ञापन
#Paralympics — SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
अरुणा को पहले मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी की मेडिकल टीम ने उनके फ्रैक्चर का स्कैन कराया। चोटिल होने के बावजूद अरुणा को रेपचेज मुकाबला खेलने की उम्मीद थी। इससे पहले यह जानकारी दी जाती कि वह चोटिल हैं। कुल मिलाकर अरुणा ने ताइक्वांडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया।