फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 PM Narendra Modi praised para athletes said their penance and Courage changed people thinking

प्रशंसा: पीएम नरेंद्र मोदी ने की पैरा एथलीटों की जमकर तारीफ, कहा- उनकी तपस्या और पराक्रम ने बदल दी लोगों की सोच

Fri, 10 Sep 2021 09:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Sep 2021 09:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर को टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को भाला, तीर, रैकेट, हस्ताक्षर की शॉल और टी शर्ट भेंट की। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 PM Narendra Modi praised para athletes said their penance and Courage changed people thinking
भारतीय पैरा एथलीटों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेताओं की तर्ज पर पैरालंपिक पदक विजेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खेल उपकरण उपहार में भेंट किए। मौका पीएम की ओर से पैरालंपिक में गए भारतीय दल को अपने आवास पर आमंत्रित करने का था। पीएम ने कहा कि आप देश के राजदूत हैं, आपने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आपने अपनी तपस्या, पुरुषार्थ और पराक्रम से पैराएथलीटों के प्रति लोगों की सोच को बदल दिया। पीएम ने खिलाड़ियों की मजबूत इच्छा शक्ति की खुले दिल से प्रशंसा की। पैरा खिलाड़ियों ने भी टोक्यो जाने से पहले किए गए उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। देवेंद्र झाझरिया ने पदक विजेताओं के हस्ताक्षर वाली शॉल पीएम को उढ़ाई।

विज्ञापन

शूटिंग लेंस पर बोले ऐसा चश्मा तो गांधी जी लगाते थे

पीएम ने पहले सभी पदक विजेताओं से अलग बात की। इसके बाद वह ग्रुप में बैठे खिलाड़ियों की टेबल पर गए और उनसे उनके बारे में पूछा। पीएम ने खिलाड़ियों के साथ ढाई घंटे से अधिक का समय बिताया। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने स्वर्ण पदक जीतने वाली अपना रैकेट, सुमित आंतिल ने भाला, अवनि लेखरा ने हस्ताक्षर वाली अपनी आधिकारिक टीम टी शर्ट तो मनीष नरवाल ने निशाना साधने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले लेंस पीएम को भेंट किए। इस पर पीएम ने कहा कि यह लेंस तो बिल्कुल गांधी जी के चश्मे की तरह है। टेबल टेनिस में रजत जीतने वाली भाविना पटेल ने गुजराती में लिखी हुई टी शर्ट तो तीरंदाज हरविंदर सिंह ने तीर पीएम को दिया। पीएम ने समाज सेवा के लिए इन सभी की बोली लगाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के अलावा क्षेत्रों को चुन लोगों को करें प्रेरित

पीएम ने कहा कि उनकी सफलता लोगों के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही खिलाड़ियों से खेलों से हटकर कुछ ऐसे क्षेत्रों को चुनकर उनमें काम करना को कहा जिससे वे लोगों को प्रेरित कर सकें और व्यापक बदलाव लाने का जरिया बन सकें। पीएम ने कहा कि उनके अद्भुत प्रदर्शन से देश भर में खेलों के बारे में जागरूकता कई गुना बढ़ गई है। कुछ ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए पढ़ाई की चीजें कम हैं। इस पर पीएम ने कहा कि विद्वानों का सेमिनार कराकर उससे जुटी चीजों को कलमबद्ध करवाएंगे।

विज्ञापन

दूसरे खिलाड़ियों को बताईं पीएम के फोन की कहानी  

ज्यादातर खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब उन्होंने उनसे बातचीत के वीडियो और कहानियां दूसरे देशों के खिलाड़ियों को बताईं तो वे आश्चर्य में पड़ गए। उन्हें इस पर विश्वास नहीं हो रहा था कि खुद पीएम ने पदक जीतने पर खिलाड़ियों को फोन पर बधाई दी है। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed