फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 PM Narendra Modi congratulated gold medal winner Manish Narwal and silver medalist Singhraj Adhana said special moment for Indian sports

Tokyo Paralympics: पीएम मोदी ने पदकवीर मनीष और सिंहराज को दी बधाई, बोले- भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षण

Sat, 04 Sep 2021 11:51 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Sep 2021 11:51 AM IST
सार

भारत के निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अ़डाना ने टोक्यो पैरालंपिक में आज इतिहास रच दिया। मनीष ने  पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। जबकि, सिंहराज रजत पदक जीतने में सफल रहे। दोनों एथलीटों की ऐतिहासिक उपबल्धि पर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 PM Narendra Modi congratulated gold medal winner Manish Narwal and silver medalist Singhraj Adhana said special moment for Indian sports
टोक्यो पैरालंपिक 2021 पदकवीर मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा के फाइनल में कमाल कर दिया। मनीष ने इस स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं सिंहराज अ़़डाना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने खिताबी मुकाबले में  218.2 का स्कोर किया और वह टॉप पर रहे। जबकि, सिंहराज ने जबकि सिंहराज ने 216.7 अंक बटोरते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि से पीएम नरेंद्र मोदी काफी खुश हुए और दोनों एथलीटों को पदक जीतने की बधाई दी। 

विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, टोक्यो पैरालंपिक में भारत का गौरवशाली प्रदर्शन जारी है, युवा और प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि, मनीष का गोल्ड मेडल जीतना भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षण है, उन्हें बधाई। आऩे वाले भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


वहीं, रजत पदक जीतने वाले सिंहराज अडाना को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, उत्कृष्ट प्रदर्शन सिंहराज इसे फिर से करने में सफल रहे, उन्होंने इस बार मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में एक और पदक जीता, उनके इस करिश्मे से भारत खुश है, सिंहराज को बधाई। उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।. 

स्वर्ण पदक जीतने के बाद मनीष नरवाल काफी खुश हुए इस दौरान उन्होंने कहा,  मैं अपने परिवार, कोचों, समाज और सभी भारतीयों को अपने पदक के लिए धन्यवाद देता हूं। 


वहीं निशानेबाजी की इसी स्पर्धा पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में रजत पदक जीतने वाले सिंहराज अडाना ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा लहराते देखने का मेरा सपना पूरा हो गया है, जब हमारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान बजाया गया तो मुझे अपार खुशी हुई। 


भारत टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक जीत चुका है। भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए पदकों में तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मौजूदा समय में पदक तालिका में भारत 34वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed