फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Indian Paralympic athlete got emotional after meeting Prime Minister Narendra Modi said till date no one has given such honor

मुलाकात: पीएम मोदी से बात कर भावुक हुए पैरालंपिक खिलाड़ी, बोले- ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया

Sun, 12 Sep 2021 12:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Sep 2021 12:04 PM IST
सार

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले एथलीटोें से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री से मिलने और उनसे बात करने के बाद कुछ खिलाड़ी भावुक हो गए थे। इन एथलीटों ने कहा कि आज तक किसी ने ऐसा सम्मान नहीं दिया। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Indian Paralympic athlete got emotional after meeting Prime Minister Narendra Modi said till date no one has given such honor
पैरालंपिक एथलीटों से बात करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 9 सितंबर को भा्रतीय पैरा एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से अपने अनुभव साझा किए। इसी महीने सपन्न हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के पैरा एथलीटों ने 19 पदक जीते थे जिनमें पांच गोल्ड मेडल थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए कई खिलाड़ी भावुक हो गए। इन एथलीटों ने कहा कि आज तक ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया। 

विज्ञापन


भारतीय पैराएथलीटों से अपनी इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कहा, कल 12 सितंबर को उन चैंपियन के साथ बातचीत होगी जिन्होंने टोक्यो में पूरे देश को गौरवान्वित किया। पीएम ने आगे कहा कि कल, 12 सितंबर को सुबह 11 बजे पैरा एथलीटों के साथ हुई दिलचस्प बातचीत जरूर देखें।
विज्ञापन

आज तक नहीं मिला ऐसा सम्मान

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कई पैरा एथलीट बहुत भावुक हो गए। पीएम मोदी ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत परिश्रम किया है। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि आपने पांच दिन में हमारे खेल को जन-जन तक पहुंचा दिया ऐसा आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। वहीं पैरालंपिक में मेडल लाने से चूक गए एथलीटों ने प्रधानमंत्री से वाद किया कि अगली बार जब वह आप से मिलेंगे तो मेडल भी साथ होगा। पीएम ने कहा कि जिद का अपना महत्व होता है, इस बार जो कमी रह  गई उसे बोझ मत बनने देना। 


दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए हो वर्कशॉप का आयोजन

प्रधानमंत्री ने दिव्यांग एथलीटों पर बात करते हुए कहा, पैरा खिलाड़ियों कों कोचिंग कराना ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि वे शारीरिक क्षमता के अलावा मानसिक तौर पर भी आम खिलाड़ियों से अलग हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed