फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bhavina Patel wins her Class 4 Quarterfinal match 3-0 against Borislava Rankovic Peric to advance to the Semifinal

Tokyo Paralympic: भविना पटेल ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक किया पक्का

Fri, 27 Aug 2021 04:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 27 Aug 2021 04:25 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए भविना शनिवार को चीन की एम झांग से भिड़ेंगी। दोनों के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 6:10 बजे होगा। 

विज्ञापन
Bhavina Patel wins her Class 4 Quarterfinal match 3-0 against Borislava Rankovic Peric to advance to the Semifinal
भविना पटेल - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने क्लास-4 राउंड के क्वार्टरफाइनल में सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को 3-0 से हराया। भारतीय पैरा एथलीट भविना ने रांकोविच को 11-5, 11-6, 11-7 से मात दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने पदक पक्का कर लिया है, क्योंकि टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल के लिए प्लेऑफ नहीं होता है। बता दें कि भविना ने महज 17 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय पैरा एथलीट ने पहला गेम महज पांच मिनट में जीता जबकि दूसरा व तीसरा गेम क्रमशः छह-छह मिनट में अपने नाम किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक किया पक्का
बता दें कि भविना पैरा टेबल टेनिस में पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। पहला मैच हारने के बाद उन्होंने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए भी पैरालंपिक में पहला पदक पक्का कर दिया है। फाइनल में पहुंचने के लिए भविना शनिवार को चीन की झांग मियाओ से भिड़ेंगी। दोनों के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 6:10 बजे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हम उन्हें एक पदक जीतते हुए देखेंगे- दीपा मलिक
भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, 'यह निश्चित है कि हम उन्हें एक पदक जीतते हुए देखेंगे। कल सुबह के मैच (सेमीफाइनल) से यह तय होगा कि वह किस रंग का पदक जीतेगी।'
 





इससे पहले भविना पटेल ने क्लास-4 राउंड में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवेरा को 3-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। भविना इस मुकाबले में ब्राजीली खिलाड़ी पर लगातार भारी पड़ीं। भारतीय पैरा एथलीट भविना ने क्लास-4 राउंड 16 के मुकाबले में ब्राजीली खिलाड़ी को सीधे सेटों में 12-10, 13-11, 11-6 से शिकस्त दी। जॉयस ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत करते हुए भविना पर बढ़त बना ली। लेकिन इस दौरान भविना ने मजबूती से वापसी करते हुए पहला सेट 12-10 से जीत लिया। भविना ने दूसरे सेट में भी अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने दूसरे सेट में ब्राजीली खिलाड़ी 13-11 से हराया। एक वक्त भविना इस सेट में पिछड़ गई और उनका स्कोर 7-10 था। इसके बाद उन्होंने सभी चारों गेम पॉइट्स बचाते हुए यह सेट जीतने में सफल रहीं। इसके बाद तीसरे सेट में भी उन्होंने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए अपनी प्रतिद्वंदी पर 11-6 से जीत दर्ज की। जॉयस डि ओलिवेरा पर मिली 3-0 की जीत के बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में दस्तक दी। इससे पहले उन्होंने ब्रिटेन की मेगन को हराकर नॉकआउट दौर में जगह बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed