फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 During the match Devendra Jhajharia encouraged Sunder Singh Gurjar and he won the medal

Tokyo Paralympics: देवेंद्र-सुंदर के बीच रियो में बनी खाई टोक्यो में पटी, दोनों एथलीटों ने जीते पदक

Thu, 02 Sep 2021 11:53 AM IST
ओम. प्रकाश हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 02 Sep 2021 11:53 AM IST
सार

रियो पैरालंपिक के दौरान भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर के बीच दरार आ गई थी। लेकिन टोक्यों में मुकाबले के दौरान देवेंद्र में सुंदर का हौसला बढ़ाया जिसके चलते वह पदक जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 During the match Devendra Jhajharia encouraged Sunder Singh Gurjar and he won the medal
देवेंद्र झाझरिया - फोटो : social media

विस्तार

देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर के बीच रियो के दौरान ऐसी खाई पड़ गई जिसके पटने की उम्मीद किसी को नहीं थी। लेकिन टोक्यो पैरालंपिक ने पुराने जख्मों को भरने का काम कर दिया। पहल खुद उम्र में बड़े झाझरिया ने की। उन्होंने कहा कि सुंदर की दूसरी थ्रो के दौरान उन्हें लगा कि स्पर्धा में दो पदक आएंगे तो तिरंगे का मान बढ़ेगा। सुंदर का मनोबल थोड़ा गिरा हुआ लग रहा था। वह सुंदर के पास गए और उनकी पीठ पर हाथ ठोककर कहा कि पूरा जोर लगा दे। सुंदर ने जवाब दिया कि इस बार पूरा जोर लगाऊंगा। झाझरिया ने यही काम तीसरी थ्रो में भी किया। नतीजा यह हुआ कि सुंदर ने 64.01 की थ्रो लगाई और कांस्य पदक पक्का कर लिया।

विज्ञापन

रियो में सुंदर 50 सेकंड देर से पहुंचे और उन्हें खेलने से रोक दिया गया। जांच बैठ गई। सुंदर ने झाझरिया पर साजिश रचने के आरोप लगाए। हालांकि ये बातें बेबुनियाद निकलीं, लेकिन उसके बाद से दोनों के बीच दूरियां बन गईं। झाझरिया ने कहा कि उन्हें लगा कि उनका हौसला सुंदर के काम आ सकता है। उन्होंने उस वक्त सारी कड़वाहट भुला दी। खेल भावना अलग करना नहीं बल्कि मिलना सिखाती है। सुंदर का कहना है कि वह देवेंद्र को बड़े भाई मनाते हैं। लेकिन वह थोड़ा कम बोलते हैं जिसके चलते संवाद नहीं रख पाते हैं। झाझरिया ने स्वर्ण जीतने वाले श्रीलंका के दिनेश हेराथ की कमर में जब दर्द हुआ तो मूव लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदक की खुशी में झाझरिया की मां ने किया डांस 

झाझरिया ने कहा कि उनके पदक जीतने की खुशी में उनकी मां ने डांस किया। बीते वर्ष ही पिता को खोने वाले झाझरिया को खुशी है कि वह पदक के जरिए मां को खुशी दे पाए। उनकी बेटी ने कहा कि उनके लिए चॉकलेट जरूर लाना। वह बेटी के लिए चॉकलेट और टी शर्ट विलेज के मॉल से लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed