Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में प्रमोद भगत सेमीफाइनल में पहुंचे, शॉटपुट फाइनल में सातवें स्थान पर रहे अरविंद
टोक्यो पैरालंपिक में नौंवें दिन प्रमोद भगत बैडमिंटन में पुरुषों की सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 के सेमीफाइनल में पहुंच गए। राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। शॉटपुट फाइनल में सातवें स्थान पर रहे अरविंद मलिक।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में नौंवें दिन प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में पुरुषों की सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में उक्रेन के खिलाड़ी अलेक्जेंडर चिरकोव को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ प्रमोद सेमीफाइनल में पहुंच गए। उनसे पहले राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। राहुल फाइनल मुकाबले में पांचवें स्थान पर रहे।
अन्य खेलों में प्राची यादव कैनो स्प्रिंट में शानदार शुरुआत करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। जबकि, बैडमिंटन में सुहास एलवाई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जर्मनी के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी। तरुण ढिल्लन भी अपना मुकाबला 2-0 से जीतने में सफल रहे। इसके अलावा बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएच-6 स्पर्धा में ग्रुप बी के मैच में कृष्णा नागर ने मलेशिया दीदिन तारसोह को 22-20 और 21-10 से सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जबकि, पलक कोहली ने बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसयू-5 स्पर्धा के ग्रुप मैच में तुर्की की खिलाड़ी जेहरा बागलर को सीधे सेटों में हराकर 2-0 से जीत दर्ज की।
ताइक्वांडो में अरुणा तंवर को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में पलक कोहली और पारुल परमार की जोड़ी हार गई। इसके अलावा महिला एकल मुकाबले में भी पारुल की हार हुई।
पारुल-पलक ने बैडमिंटन में किया निराश
महिलाओं की मिश्रित बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के हाथ निराशा लगी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली और पारुल परमार को विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की जोड़ी हुईहुइ और चेंग ने सीधे सेटों में हरा दिया। चीन की खिलाड़ियों ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। अब भारतीय जोड़ी अपना अगला ग्रुप मैच 3 सितंबर को खेलेगी।
#ParaBadminton Update#IND duo of @palakkohli2002 and @ParulBadminton go down 0-2 against 2nd seeds Huihui MA and Hefang Cheng of #CHN in Women's Doubles SL3-SU5 Group match
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
Their next group match is scheduled for 3rd Sept#Cheer4India#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/dLIuiA9pYO
पदक से चूके राहुल जाखड़
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के निशानेबाज राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। राहुल फाइनल मुकाबले में पांचवें स्थान पर रहे। राहुल शुरुआत से ही अंतिम तीन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। पांचवीं सीरीज जब समाप्त हुई तो वह चौथे स्थान थे। लेकिन इसके बाद वह अंतिम तीन में अपना स्थान नहीं बना पाए।
#ShootingParaSport Update
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
Rahul Jakhar finishes Mixed 25m Pistol SH1 Final at 5th spot
He gave his best and we are proud of him for representing India at the Tokyo #Paralympics
We wish him good luck for future competitions#Praise4Para #Tokyo2020
कैनो स्प्रिंट के सेमीफाइनल में पहुंची प्राची यादव
भारत की प्राची यादव ने महिलाओं की सिंगल्स 200 मीटर वीएल-2 स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने निर्धारित दूरी 1:11.098 के समय के साथ पूरी। इसके साथ ही प्राची सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। अब उनसे इस स्पर्धा में पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। अब 3 सितंबर को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला होगा।
#ParaCanoeing Update@ItzPrachi_ finishes Women’s 200m VL2 heat in 4th position with a timing of 1:11.098 and qualifies for Semifinal
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
Watch this space for updates and continue to #Cheer4India#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/UUmcQgvRQA
बैडमिंटन में सुहास का शानदार प्रदर्शन
बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में सुहास एल यथिराज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने जर्मनी के अपने प्रतिद्वंदी निकलास जे पॉट को 2-0 से शिकस्त दी। सुहास अब तीन सितंबर को अपना अगला मुकाबला खेलेंगे।
#ParaBadminton Update
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
Great start for Suhas as he wins 2-0 against #GER Niklas J Pott in Men’s Singles SL4 Group match
He will play his next group match on 3rd Sept. Stay tuned and keep supporting his journey at #Tokyo2020 with #Cheer4India messages#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/dVxcKKNP6Q
बैडमिंटन में तरुण ढिल्लन ने जगाई पदक की आस
बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा में भारत तरुण ढिल्लन ने थाईलैंड के खिलाड़ी सिरिपॉन्ग को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया। तरुण ने पहला गेम 21-7 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे गेम में थाई खिलाड़ी ने वापसी करने की जोरदार कोशिश की। एक समय दोनों खिलाड़ी दूसरे गेम में 4-4 की बराबरी पर थे। लेकिन तरुण ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गेम में 21-13 के अंतर से जीता। तरुण अब अपना अगला मुकाबला 3 सितंबर को खेलेंगे।
#ParaBadminton Update
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
Tarun Dhillon begins his #Tokyo2020 #Paralympics journey with a win. He beats #THA Siripong Teamarrom 2-0 in Men’s Singles SL4 Group match
His next group match is scheduled for 3rd Sept. Let’s continue sending our best wishes with #Cheer4India#Praise4Para pic.twitter.com/6Y32KaqOiG
ताइक्वांडो के क्वार्टरफाइनल में हारी अरुणा
भारत की अरुणा तंवर को महिला ताइक्वांडो स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मैक्सिको की मारिया एस्पिनोजा ने 84-21 के अंतर से हराया। इसके साथ ही अरुणा की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई। अब अरुणा को रेपचेज मुकाबले का इंतजार करना होगा।
#ParaTaekwondo Update
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
India’s Aruna goes down 21-84 against #PER L. C. Espinoza in Women K44-49kg Quarterfinal round
Aruna to play for Repechage Quarterfinal round at 10:30 am (IST) today
Come on India let's continue supporting her with #Cheer4India messages#Praise4Para
बैडमिंटन महिला सिंगल्स में हारीं पारुल परमार
बैडमिंटन के महिला सिंगल्स के एसएल-4 स्पर्धा में भारत की पारुल परमार को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में उन्हें चीन की हेफांग चांग ने 2-0 से शिकस्त दी। मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए पारुल को 21-8 और 21-2 से हराया। इस हार के बाद महिला सिंगल्स में पारुल का सफर थम गया।
#ParaBadminton Update#IND Parul goes down 0-2 against #CHN Hefang Chang in Women’s Singles SL4 Group match
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
She will compete with #GER Katrin Seibert at 2:30 pm (IST) today in the next match
Stay tuned and continue to #Cheer4India#Praise4Para #Paralympics #Tokyo2020 pic.twitter.com/VVdYvzeLs0
बैडमिंटन एसएच-6 स्पर्धा में कृष्णा नागर जीते
बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएच-6 स्पर्धा में ग्रुप बी के मैच में कृष्णा नागर ने मलेशिया के खिलाड़ी को आसानी से हरा दिया। उन्होंने इस मैच में 2-0 से जीत दर्ज की। कृष्णा ने मलेशिया के दीदिन तारसोह को 22-20 और 21-10 से सीधे सेटों में हराया। अब कृष्णा आज ही ब्राजील के जी. वी. तवारेस से अगले मुकाबले में खेलेंगे।
#ParaBadminton Update@Krishnanagar99 defeats #MAS Didin Taresoh 2-0 (22-20, 21-10) in Men’s Singles SH6 Group match
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
He will compete against #BRA G. V. Tavares in next group match on 3rd Sept
Let’s continue sending in our best wishes with #Cheer4India#Praise4Para#Paralympics pic.twitter.com/YWg6xD3zSQ
बैडमिंटन महिला सिंगल्स एसयू-5 स्पर्धा में पलक कोहली जीतीं
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की पलक कोहली ने बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसयू-5 स्पर्धा में जीत दर्ज की है। उन्होंने ग्रुप मैच में तुर्की की जेहरा बागलर को सीधे सेटों में हराते हुए 2-0 से मात दी। पलक ने यह मुकाबला 21-12 और 21-18 से जीता।
#ParaBadminton Update#IND @palakkohli2002 defeats #TUR Zehra Baglar 2-0 (21-12, 21- 18) in Women’s Singles SU5 Group match
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
Great performance by our champ👏
Let’s continue sending our #Cheer4India messages#Praise4Para #Paralympics#Tokyo2020 pic.twitter.com/hS0SOOzw5Z
सेमीफाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत
प्रमोद भगत बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स की एसएल-3 स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने अपने दूसरे मैच में उक्रेन के खिलाड़ी अलेक्जेंडर चिरकोव को 2-0 से शिकस्त दी। उन्होंने यह मुकाबला 21-12 और 21-9 से जीता। प्रमोद ने दो ग्रुप मैच खेले और दोनों जीतने में सफल रहे।
#ParaBadminton Update @PramodBhagat83 through to Semifinal of Men's Singles SL3 after winning final group match against #UKR's Oleksandr Chyrkov 2-0 (21-12 21-9)
— SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
He finished the group level with 2/2 win. What great performances by our Champ!!#Cheer4India #Praise4Para pic.twitter.com/cmo4mlRISX
पुरुषों के शॉटपुट फाइनल में अरविंद हारे
पुरुषों के शॉटपुट के एफ35 स्पर्धा के फाइनल में भारत के अरविंद मलिक चुनौती पेश कर रहे हैं। अरविंद ने पहले प्रयास में 10.52 मीटर का थ्रो किया है। अरविंद ने दूसरे प्रयास में थोड़ा सुधार किया और 12.41 मीटर का थ्रो किया। हालांकि वह अभी भी आठवें पायदान पर हैं। तीसरा प्रयास फाउल और चौथे में सिर्फ 11.87 मीटर का थ्रो। पांचवें प्रयास में एक बार से फिर से फाउल। हालांकि आखिरी प्रयास में अरविंद ने 13.48 मीटर का थ्रो किया और सातवें स्थान पर रहे।