Tokyo Paralympics: प्रमोद का विजयी आगाज, निशानेबाजी-तैराकी और अन्य खेलों में मिली निराशा
भारत का आठवें दिन का प्रदर्शन:
- तैराकी में सुयश जाधव पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में डिस्क्वालिफाई हो गए।
- 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेेशन में सिद्धार्थ बाबू, दीपक सैनी और अवनि लेखरा फाइनल में क्वालीफाई करने करने से चूक गई।
- प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी बैडमिंटन के मिश्रित युगल में हारी
- अमित कुमार सरोहा और धर्मबीर पदक से चूके।
- महिला बैडमिंटन के एकल में हारीं पलक कोहली।
- पुरुष बैडमिंटन के एकल में जीते प्रमोद भगत।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के सुयश जाधव पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में डिस्क्वालिफाई हो गए हैं। इसके साथ ही उनसे पदक जीतने की उम्मीद टूट गई। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिद्धार्थ बाबू, दीपक सैनी और अवनि लेखरा वाली भारतीय टीम फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गई। भारत के लिए आज आठवां दिन भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कई भारतीय एथलीट पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। बीते सातवें दिन भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे और तीन पदक अपनी झोली में डाले। सातवें दिन जहां पहला पदक निशानेबाजी में सिंहराज अडाना ने दिलाया। वहीं, ऊंची कूद में मरियप्पन थंगवेलु और शरद में मेडल जीता।
निशानेबाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को निराशा
टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के हाथ निराशा लगी। सिद्धार्थ बाबू, दीपक सैनी और अवनि लेखरा वाली भारतीय निशानेबाजी टीम फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गई। छठी सीरीज में भारत की तरफ से अवनि लेखरा ने 10.496 अंक अर्जित किए और वह 27वें नंबर रहीं। सिद्धार्थ 10.425 अंक हासिल कर 40वें नंबर रहे। जबकि, दीपक सैनी 10.451 अंकों के साथ 43वें स्थान पर रहे। इस तरह तीनों भारतीय निशानेबाज बाहर हो गए।
#Tokyo2020 #Paralympics #Shooting
— Sports For All (@sfanow) September 1, 2021
At the end of the Series 6, no one makes the top 8. All 3 are eliminated #AvaniLekhara:Rank- 27; Avg Score- 10.496#SiddharthaBabu:Rank- 40; Avg Score- 10.425 #DeepakSaini:Rank- 43; Avg Score- 10.415
#Praise4Para #Cheer4India #AbJeetegaIndia
तैराकी के फाइनल में सुयश जाधव डिस्क्वालिफाई
टोक्यो पैरालंपिक में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल की रेस पूरी हो चुकी है। सुयश जाधव का समय अंकित नहीं किया गया है। इसका मतलब वह डिस्क्वालिफाई हो गए हैं। इसके साथ ही उनसे पदक जीतने की उम्मीद भी टूट गई।
#Tokyo2020 #Paralympics #Swimming @SuyashNJadhav completes the race, but his time has not been registered. It seems as if he's been disqualified. #Praise4Para #Cheer4India #AbJeetegaIndia
— Sports For All (@sfanow) September 1, 2021
बैडमिंटन के मिश्रित युगल में प्रमोद-पलक हारे
बैडमिंटन के मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 ग्रुप बी के पहले मैच में प्रमोद भगत और पलक कोहली की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जोड़ी को फ्रांस की दूसरी वरीय लुकास-नोएल की जोड़ी से शिकस्त मिली।
मुकाबले में पहला सेट जहां फ्रांसीसी जोड़ी ने जीता तो वहीं दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी मारी। हालांकि आखिरी सेट में एक बार फिर से फ्रांसीसी जोड़ी ने जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया। प्रमोद-पलक को मैच में 9-21, 21-15 और 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
पुरुषों के क्लब थ्रो एफ51 का फाइनल
पुरुषों के क्लब थ्रो एफ51 फाइनल में अमित कुमार सरोहा और धर्मबीर पदक जीतने में सफल रहे। अमित ने 27.77 मीटर तो धर्मबीर ने 25.59 मीटर की दूरी तक थ्रो किया।
पलक हारीं
भारत की पलक कोहली को बैडमिंटन के महिला एकल एसयू5 के ग्रुप ए मैच में हार का सामना करना पड़ा। 19 वर्षीय पलक को जापान की शीर्ष वरीय अयाको सुजूकी के हाथों सीधे सेटों में 4-21, 7-21 से हार झेलनी पड़ी।
#JPN's World No. 1⃣ proved too good for #IND's Palak Kohli.
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) September 1, 2021
Ayoko Suzuki wins 21-4, 21-7 in her opening Women's Singles SU5 Group A #ParaBadminton match. 🙌#Paralympics #Tokyo2020 https://t.co/gJjaZORplc
प्रमोद भगत का विजयी आगाज
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने जीत के साथ पैरालंपिक की शुरूआत की है। उन्होंने पुरुषों के एकल स्पर्धा के एसएल3 क्लॉस में हमवतन मनोज सरकार को हराया। प्रमोद ने ग्रुप ए के पहले मैच में सरकार को 21-10, 21-23, 21-9 से हराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.