फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 day 7 Mariyappan Thangavelu, Sharad Kumar in high jump and singhraj wins medals

Tokyo Paralympics: भारत को मिले तीन पदक, थंगवेलु, शरद और सिंहराज बने पदकवीर

Tue, 31 Aug 2021 06:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 31 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक के सातवें दिन यानी आज भारत को फिर से कई पदक मिले। दिन की शुरुआत में सिंहराज ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इसके बाद पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 day 7 Mariyappan Thangavelu, Sharad Kumar in high jump and singhraj wins medals
मरियप्पन - फोटो : getty

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक के सातवें दिन यानी आज भारत को फिर से कई पदक मिले। दिन की शुरुआत में सिंहराज ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इसके बाद पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को भी भारत को दो स्वर्ण समेत कुल पांच मेडल मिले थे। 

विज्ञापन


बात करें अन्य मुकाबलों की तो आज मनीष नरवाल ने खिताबी मुकाबले में निराश किया और वह दूसरे राउंड में बाहर हो गए। इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की रुबीना फ्रांसिस फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। वह 128.5 अंकों के साथ फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। जबकि, तीरंदाज राकेश कुमार पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए। वहीं, महिला टेबल टेनिस में भाविना पटेल और सोनल पटेल वाली भारतीय टीम को चीन की झोउ यिंग और झांग बियान ने सीधे सेटों में मात दी। 

विज्ञापन

पुरुष ऊंची कूद टी-63 फाइनल

पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा के फाइनल में भारत के मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने पदक अपने नाम किए। रियो मरियप्पन ने रजत पदक तो शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता। हालांकि रियो 2016 के कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी 1.80 मीटर की बाधा को पार करने में असफल रहे और पदक नहीं जीत पाए।
 

विज्ञापन

रुबीना ने किया निराश

भारत की रुबीना फ्रांसिस ने टोक्यो पैरालंपिक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में निराश किया। वह फाइऩल में 128.5 अंके साथ सातवें स्थान रहीं। इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। 

विज्ञापन

भाग्यश्री ने किया निराश

महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में भारत की भाग्यश्री जाधव ने निराश किया। उनका बेस्ट थ्रो सात मीटर का रहा। लेकिन तीन ऐसी और खिलाड़ी रहीं जिन्होंने उनके इस रिकॉर्ड से आगे निकलीं। इस तरह भाग्यश्री पदक की रेस बाहर हो गईं। 

फाइनल में क्वालीफाई करने से चूकीं सिमरन

महिलाओं की 100 मीटर टी-13 रेस में सिमरन शर्मा पांचवें स्थान पर रहीं। जिसका मतलब वह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गईं। उन्होंने यह दूरी 12.69 सेकेंड में पूरी की। यह उनके सीजन का बेस्ट प्रदर्शन है। लेकिन दुर्भाग्वश वह क्वालीफाई नहीं कर सकीं। 

क्वार्टर फाइनल में तीरंदाज राकेश कुमार हारे

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के तीरंदाज राकेश कुमार को व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन क्वार्टरफाइनल मैच में चीन के शिनलियांग ने 145-143 के अंतर से हराया। हालांकि राकेश कुमार ने इस दौरान बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन चीनी खिलाड़ी से मात खा गए। 
 

महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत को झटका

टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस की क्लास-4 और 5 टीम इवेंट में भारत को झटका लगा है। भारतीय जोड़ी भाविना पटेल और सोनल पटेल को चीन की झोउ यिंग और झांग बियान  ने सीधे सेटों में मात दी। भारतीय टीम को चीन ने 11-2, 11-4, 11-2 से हराया।  

सिंहराज ने शूटिंग में जीता कांस्य, मनीष ने किया निराश

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के सिेंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 के फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने यह पदक 216.8 अंकों के साथ अपनी झोली में डाला। जबकि पदक के दावेदार मनीष नरवाल फाइनल मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। वह  दूसरे राउंड में बाहर हो गए थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed